रितेश देशमुख कर रहे मराठी फिल्म ‘वेड’ का निर्देशन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर रितेश देशमुख अब निर्देशक बन गए हैं। एक्टर अब मराठी फिल्म वेड का निर्देशन करने जा रहे हैं। रितेश देशमुख को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए दो दशक हो गए हैं। अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद रितेश देशमुख अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा …

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर रितेश देशमुख अब निर्देशक बन गए हैं। एक्टर अब मराठी फिल्म वेड का निर्देशन करने जा रहे हैं। रितेश देशमुख को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए दो दशक हो गए हैं। अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद रितेश देशमुख अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। एक्टर मराठी फिल्म वेड से बतौर निर्देशक अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 20 सालों तक कैमरे के सामने रहने के बाद पहली बार इसके पीछे जा रहा हूं। अपनी पहली फिल्म का निर्देशन करने से पहले विनम्रता के साथ आप सबकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांग रहा हूं। दीवानगी से भरी इस यात्रा में हमसफर बनिए। वेड अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 12 अगस्त को रिलीज होगी। यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका संगीत सैराट फेम अजय-अतुल देंगे। फिल्म में जिया शंकर, जेनेलिया देशमुख और खुद रितेश लीड रोल्स निभा रहे हैं।

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की JEH की फोटो, देखें

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर  के दो बेटे हैं जिसमें से छोटे बेटा जेह इसी साल पैदा हुआ है। जेह के जन्म के बाद से ही फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे। करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें नन्हें जेह अपने कदमों को आगे बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं।

पूरी खबर पढ़नें करने के लिए यहां क्लिक करें- करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की JEH की फोटो, देखें

संबंधित समाचार