मुरादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। संभल कोतवाली क्षेत्र …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
संभल कोतवाली क्षेत्र के आलम सराय मंडी निवासी विशाल, लक्की और मुकेश बुधवार को अपने दोस्त कमल की शादी में उत्तराखण्ड के किच्छा गए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों दोस्त घर लौट रहे थे। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर फ्लाई ओवर पर पहुंचे तभी किसी बड़े वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी तीनों बाइक समेत तीनों दूर जा गिरे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। गुरुवार सुबह रोते बिलखते परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। हादसे में जान गवाने वाले तीनों युवकों की उम्र 20 से 22 साल की है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
