मुरादाबाद : परीक्षा फीस देकर ही मिलेगा निशुल्क कोचिंग का प्रमाण पत्र
मुरादाबाद, अमृत विचार। पिछड़ी जाति के बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलने वाली मुफ्त कोचिंग में परीक्षा शुल्क देने के बाद ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। शासन द्वारा नियमों में बदलाव किया गया है। अब विभाग द्वारा ट्यूशन फीस ही निशुल्क दी जाएगी। इसके अलावा होने वाले परीक्षा शुल्क और आवेदन शुल्क अभ्यार्थियों को खुद वहन करना …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पिछड़ी जाति के बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलने वाली मुफ्त कोचिंग में परीक्षा शुल्क देने के बाद ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। शासन द्वारा नियमों में बदलाव किया गया है। अब विभाग द्वारा ट्यूशन फीस ही निशुल्क दी जाएगी। इसके अलावा होने वाले परीक्षा शुल्क और आवेदन शुल्क अभ्यार्थियों को खुद वहन करना होगा।
पिछड़ा कल्याण वर्ग विभाग की ओर से पिछड़ी जाति के युवक-युवतियों को ओ लेवल और ट्रिपल सी का कम्प्यूटर प्रशिक्षण मुफ्त दिया जाएगा। इसके लिए सात जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। आवेदन करने वाले युवाओं की मेरिट के आधार पर 107 का ट्रिपल सी और 240 युवक-युवतियों का ओ लेवल के लिए चयन किया गया।
अक्टूबर में ऑफलाइन कोचिंग शुरू हुई। अब जब सेमेस्टर पेपर नजदीक आया तो संस्थाओं ने अभ्यर्थियों से ओ लेवल मे चार सेमेस्टर फीस 3500 रुपये और ट्रिपल सी के लिए 500 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया, जिसकी शिकायत लेकर अभ्यर्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मिलकर शिकायत की। कहा कि शासन की निशुल्क कोचिंग में संस्थाओं द्वारा वसूली की जा रही है।
संस्थान फीस मांग रहे हैं। इस पर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि 750 प्रति सेमेस्टर ली जा रही है। इसका उद्देश्य यह है कि अभ्यार्थी पैसे देने के बाद बीच में कोचिंग नहीं छोड़ेगे। बीते सालों में आवेदन करने के बाद अभ्यार्थी गायब हो जाते थे, जिसे देखते हुए शासन ने शुल्क लेने के नियम बनाए है।
