ओमिक्रॉन को लेकर सीएम योगी ने टीकाकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका से आए करोना की नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया में एक बार फिर करोना को लेकर खौफ पैदा कर दिया है। ऐसे में सूबे की प्रदेश सरकार ने बचाव के तैयारियों में और तेजी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं कि 31 दिसंबर …

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका से आए करोना की नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया में एक बार फिर करोना को लेकर खौफ पैदा कर दिया है। ऐसे में सूबे की प्रदेश सरकार ने बचाव के तैयारियों में और तेजी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं कि 31 दिसंबर तक लगभग चार करोड़ लोगों को कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन लगाई जाए। यानी इन बचे दिनों में प्रतिदिन कम से कम 17 लाख से अधिक टीके लगाया जाए। उन्होंने अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों को परखने के लिए 17 और 18 दिसंबर को मॉक ड्रिल कर तैयारी परखने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी आंकड़ों की मानें तो उत्तर प्रदेश में अब तक 11.63 करोड लोगों ने वैक्सीन की पहली और इसमें से 5.58 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवाई है। अभी भी 3.12 करोड़ लोग टीका लगवाने केंद्रों तक नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश कुल 17.21 करोड़ वैक्सीन लगाकर देश में अव्वल है। लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को और तेज करने के निर्देश उन्होंने शासन प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।

पढ़ें- रामपुर : विवाहिता से सामुहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब सभी जिलों में कोरोना कि आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब है। ऐसे में कोविड-19 आज संख्या में बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों और राज्यों में कोरोना वैरिएंट पाया गया है। अभी उत्तर प्रदेश में इसका कोई केस नहीं मिला है, ऐसे में बचाव के सभी जरूरी उपाय शक्ति के साथ किए जाएं। निगरानी कमेटियों को सतर्क किया जाए और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ अजय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कस्टर्ड मॉडल के दूसरे चरण में ऐसे 3.12 करोड़ लोग जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगाया है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। घर-घर दस्तक अभियान के तहत आशा वर्कर ऐसे लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए आमंत्रित कर रही हैं।

संबंधित समाचार