हल्द्वानी: पोर्टल पर नंबर अपडेट कराने को मिला मौका
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में वाणिज्य संकाय में परास्नातक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। विश्वविद्यालय पोर्टल पर नंबर अपडेट न होने की स्थिति से जूझ रहे विद्यार्थियों को अब कालेज परिसर में ही मौका मिलेगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा की औपचारिकता के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में वाणिज्य संकाय में परास्नातक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। विश्वविद्यालय पोर्टल पर नंबर अपडेट न होने की स्थिति से जूझ रहे विद्यार्थियों को अब कालेज परिसर में ही मौका मिलेगा।
कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा की औपचारिकता के बाद अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत तो कर दिया, लेकिन विश्वविद्यालय स्तर पर पोर्टल पर नंबर अपलोड करने में घोर लापरवाही बरती गई।
नतीजतन, सैकड़ों विद्यार्थी अपने कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक भटक रहे हैं। एमबीपीजी कालेज में वाणिज्य वर्ग में ये दिक्कत ज्यादा आ रही है। परास्नातक कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों ने पंजीकरण तो करा दिया लेकिन सेमेस्टर या अंतिम वर्ष के अंक पोर्टल पर अपडेट न होने से प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।
गुरुवार को प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने इस मामले को लेकर बैठक की। निर्णय लिया गया कि एमकॉम के पहले सेमेस्टर में ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पंजीकरण कराया था। उनके स्नातक सेमेस्टर व अंतिम वर्ष के अंक किसी कारण से अपडेट नहीं हुए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए महाविद्यालय स्तर पर ही मौका दिया जाएगा। दस दिसंबर से 13 दिसंबर तक ये विद्यार्थी वाणिज्य विभाग में अपने सभी प्रमाण पत्र व अंकतालिकाओं की छायाप्रति जमा करें।
इसके बाद 13 दिसंबर की शाम को ही वरीयता सूची बनाकर प्रवेश दिया जाएगा। बैठक में प्राचार्य के साथ वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. सीएस जोशी, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, गणित विभाग के अध्यक्ष अध्यक्ष प्रो. अमित कुमार, भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. नवल किशोर लोहनी, रसायन विभाग अध्यक्ष डॉ. नीलम आर्या मौजूद रहे।
