काशीपुर: उत्तराखंड में इंजीनियरों के चौथाई से अधिक पद रिक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड में विकास और गड्ढा मुक्त सड़कों की कितनी भी घोषणाएं व दावे कर लिए जाए लेकिन उन्हें पूरा करना संभव नहीं है क्योंकि राज्य सरकार के निर्माण कार्य करने वाले प्रमुख विभाग लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के चौथाई से अधिक पद खाली हैं। स्थिति तो यह है कि विभाग के …

काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड में विकास और गड्ढा मुक्त सड़कों की कितनी भी घोषणाएं व दावे कर लिए जाए लेकिन उन्हें पूरा करना संभव नहीं है क्योंकि राज्य सरकार के निर्माण कार्य करने वाले प्रमुख विभाग लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के चौथाई से अधिक पद खाली हैं।

स्थिति तो यह है कि विभाग के मुखिया प्रमुख अभियंता का पद भी रिक्त है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय से विभाग में स्वीकृत, रिक्त व कार्यरत पदों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/अधीक्षण अभियन्ता इं.पीएस बृजवाल ने 8 नवंबर 2021 के साथ पदों के विवरण की सूचना उपलब्ध करायी है। नदीम को उपलब्ध करायी गई सूचना के अनुसार विभाग में इंजीनियरों के कुल 1756 पद स्वीकृत हैं उनमें से 26 प्रतिशत से अधिक 460 पद रिक्त हैं।

केवल 1296 पदों पर ही नियमित अधिकारी कार्यरत हैं। रिक्त पदों में विभाग के मुखिया प्रमुख अभियंता के एक स्वीकृत पद है जो रिक्त है। इसका कार्य अतिरिक्त प्रभार से चलाया जा रहा है। मुख्य अभियंता स्तर-1 के 3 स्वीकृत पदों में से 1 पद रिक्त है। मुख्य अभियंता स्तर-2 के 7 में से 1 पद रिक्त है। अधीक्षण अभियंता (सिविल) के 21 में से 2 पद रिक्त हैं। लेकिन इन 2 पदों के कार्यरत प्रभारी 3 अधिकारी होने की सूचना दी गई है। केवल अधीक्षण अभियंता (वि/यां.) के 2 पद ही पूर्ण रूप से भरे हैं।

अधिशासी अभियंता (सिविल) के निः संवर्गीय 36 मिलाकर कुल 129 पद स्वीकृत हैं। इसमें से केवल 75 पर नियमित अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 42 प्रतिशत 54 पद रिक्त हैं। यद्यपि 20 पर प्रभारी कार्यरत हैं। अधिशासी अभियंता (वि./यां.) के 6 में से आधे 3 पद रिक्त हैं। इन सभी पर प्रभारी कार्यरत हैं। सहायक अभियंता (सिविल) के निः संवर्गीय 89 पदों सहित कुल 454 पद स्वीकृत हैं जबकि इनमें से 296 पर नियमित अधिकारी कार्यरत हैं जबकि 35 प्रतिशत 158 पद रिक्त है। यद्यपि 119 पदों पर प्रभारी कार्यरत हैं। सहायक अभियंता (वि./यां.) के कुल 28 पद स्वीकृत हैं जिसमें से 26 पर नियमित अधिकारी कार्यरत हैं जबकि 7 प्रतिशत 2 पद रिक्त हैं। आश्चर्यजनक रूप से इन 2 पदों पर तिगुने 6 प्रभारी अधिकारी दर्शाए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग में फील्ड में कार्य करने वाले पद कनिष्ठ अभियंता (जेई) के सर्वाधिक 238 पद रिक्त है। इनमें से 189 सिविल, 23 प्राविधिक, 4 यांत्रिक और 22 विद्युत के शामिल हैं। यह रिक्त पद कुल स्वीकृत पदों 1105 के 21 प्रतिशत से अधिक हैं जबकि केवल 867 पदों पर ही नियमित अधिकारी शामिल हैं।

जबकि आश्चजनक रूप से 238 रिक्त पदों के सापेक्ष 66 अधिक 304 संविदा इंजीनियर कार्यरत हैं। इसमें सर्वाधिक कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 189 रिक्त पदों पर 288 संविदा इंजीनियर कार्यरत है, जबकि कनिष्ठ अभियंता (प्राविधिक) के 23 पदों में से केवल 8 पर ही संविदा इंजीनियर कार्यरत हैं, कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) के 4 रिक्त पदों पर 5 अभियंता कार्यरत है, कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) का रिक्त पद है इस पर कोई संविदा अभियंता कार्यरत नहीं है।

संबंधित समाचार