काशीपुर: दहेज उत्पीड़न में 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में 50 हजार रुपए व बाइक नहीं लाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी रेशमा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका …
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में 50 हजार रुपए व बाइक नहीं लाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला अल्ली खां निवासी रेशमा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका निकाह 22 दिसंबर 2017 को हल्द्वानी निवासी रमीज अहमद के साथ हुआ था। बारोप है कि शादी के बाद से ही पति रमीज अहमद, सास शहाना परवीन, ससुर नसीम अहमद, जेठ वसीम अहमद, जेठानी शबीना, ननद शबाना, रफी अहमद, ननद सीमा, गुड़िया, रीना, रैशी व चचिया ससुर पप्पू शादी में दिए गए सामान से खुश नहीं थे।
वह कम दहेज लाने का ताना देकर मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उसने 13 नवंबर 2021 को एक पुत्री को जन्म दिया। पुत्री के जन्म देने से ससुराल वाले चिढ़ गए। वह दहेज में 50 हजार रुपए व एक बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने फरवरी 2019 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
