लखीमपुर-खीरी: भीरा और फरधान में हुईं दो हत्याओं से थर्रा उठे लोग
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले के थाना भीरा क्षेत्र के गांव गदियाना में रिश्ते की भांजी ने रविवार की रात 70 वर्षीय अविवाहित भाई काशीराम की सिलबट्टे से चेहरा और सिर कूचकर हत्या कर दी। उधर थाना फरधान क्षेत्र के गांव गौरिया में मकान की दीवार के पास लघुशंका करने पर विवाद हो गया। इस पर …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले के थाना भीरा क्षेत्र के गांव गदियाना में रिश्ते की भांजी ने रविवार की रात 70 वर्षीय अविवाहित भाई काशीराम की सिलबट्टे से चेहरा और सिर कूचकर हत्या कर दी। उधर थाना फरधान क्षेत्र के गांव गौरिया में मकान की दीवार के पास लघुशंका करने पर विवाद हो गया। इस पर हमलावरों ने 52 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
संपत्ति को लेकर रिश्ते की भांजी ने सिलबट्टे से कूचकर की मामा की हत्या
थाना भीरा क्षेत्र के के ग्राम बिजुआ निवासी 70 वर्षीय काशीराम पुत्र रामाधार मिश्रा अपनी रिश्ते की भांजी 60 वर्षीय माधुरी के घर पड़ोस के गांव गदियाना में रहते थे। काशीराम अविवाहित थे। वह तीन भाई थे। दो भाईयों की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। काशीराम के नाम करीब छह एकड़ भूमि थी। माधुरी देवी यह भूमि अपने नाती प्रभाक के नाम कराना चाहती थी। इसको लेकर वह काशीराम पर लगातार दबाव बना रहीं थीं, लेकिन काशीराम इस बात पर राजी नहीं था।
बुधवार को भी माधुरी ने जमीन नाम कराने का दबाव बनाया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। पुलिस के मुताबिक इससे नाराज माधुरी देवी ने रात करीब एक बजे घर में रखे मसाला पीसने वाले सिलबट्टा का पत्थर उठाकर उनके सिहर और चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। वृद्ध के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से उसे बचाया। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल काशीराम को बिजुआ अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला और उसके नाती को हिरासत में लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। पुलिस ने मौके से खून से सना सिलबट्टा भी बरामद किया है। एसओ अजय राय ने बताया कि काशीराम की शादी नहीं हुई थी। वह अपने परिवार से अलग गांव गदियाना निवासी रिश्ते की भांजी के घर रहता था। मृतक काशीराम के नाम छह एकड़ के आसपास कृषि भूमि सहित अन्य संपत्ति है, जिसे माधुरी अपने नाती के नाम कराना चाहती थी। एसओ ने बताया कि पुलिस ने ग्राम प्रधान अखिलेश बाजपेई की तहरीर पर माधुरी देवी और उसके नाती प्रभात के खिलाफ पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दीवार पर पेशाब करने को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर निर्मम हत्या
थाना क्षेत्र के गांव गौरिया में गुरुवार की सुबह गांव निवासी पृथ्वीपाल अपने घर के बगल में बनी कोलिया से अपने पड़ोसी की दीवार पर पेशाब कर रहे थे, जबकि पड़ोसी राजेंद्र अपनी छत पर था। राजेंद्र ने पृथ्वीपाल को दीवार पर पेशाब करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बताते हैं पृथ्वीपाल के घर वालों ने राजेंद्र को उसकी छत से अपनी छत पर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। आरोपितों ने राजेंद्र के गुप्तांग तक कूच डाले, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक राजेंद्र के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा राहुल 24 वर्ष उमेश 22 वर्ष तथा बेटी प्रीति 18 वर्ष है। राजेंद्र मूल रूप से नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहटा गांव का निवासी था। वह करीब 25 वर्ष से अपनी ससुराल में परिवार के साथ रह रहा था।
मृतक के बेटे राहुल की तहरीर पर पुलिस ने पृथ्वीपाल, सूरजीत, आरती, रोहिणी, मंजीता, प्रमोद, इंद्रपाल व जयपाल समेत आठ लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गैर इरादतन हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
