काशीपुर: धनराशि के अभाव में नौ लाख के चेक बाउंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अरुण कुमार, अमृत विचार, काशीरपुर। ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली को लेकर कमर कस ली है लेकिन कुछ उपभोक्ता धनराशि नहीं होने वाले बैंक खाते का चेक थमाकर अधिकारियों का सिरदर्द बढ़ाने में लगे हैं। एक महीने में नौ लाख रुपये के चेक बाउंस हो चुके हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की फिर बत्ती गुल हो सकती …

अरुण कुमार, अमृत विचार, काशीरपुर। ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली को लेकर कमर कस ली है लेकिन कुछ उपभोक्ता धनराशि नहीं होने वाले बैंक खाते का चेक थमाकर अधिकारियों का सिरदर्द बढ़ाने में लगे हैं। एक महीने में नौ लाख रुपये के चेक बाउंस हो चुके हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की फिर बत्ती गुल हो सकती है।

दरअसल मुख्यालय ने काशीपुर विद्युत वितरण खंड को 44 करोड़ रुपये बकाया राजस्व वसूलने का लक्ष्य दिया है। निगम अधिकारियों ने अपने अधिनस्थों को बकाया वसूली में तेजी लाने और बकाया जमा नहीं करने पर उपभोक्ता के कनेक्शन काटने को कहा है। एसडीओ और जेई बकाया वसूली अभियान युद्धस्तर पर छेड़े हुए हैं।

टीम ने बकाया जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही है। इस दौरान कई बकायेदार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटने से बचने के लिए कर्मचारियों को चेक थमा दिए, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। जिससे निगम को राजस्व वृद्धि होने के बजाए चेक बाउंस के कारण बैंक को उल्टा चार्ज देना पड़ रहा है।

नवंबर में ऊर्जा निगम ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू और व्यवसायिक करीब 17 उपभोक्ताओं से प्राप्त करीब नौ लाख रुपये के चेक बैंक में लगाए थे। खाते में धनराशि नहीं, हस्ताक्षर मैच नहीं होने और अन्य कारणों के चलते उक्त चेक बाउंस हो गए। इससे उपभोक्ता ने अपना कनेक्शन कटने से तो बचा लिया, लेकिन विभाग का सिर दर्द बढ़ा दिया। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर फिर कनेक्शन काटने की तैयारी कर चुका है। शीघ्र बकाया जमा नहीं करने पर ऐसे उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो सकती है।

नवंबर में करीब 9 लाख रुपये के चेक बाउंस हुए हैं। विभाग के खाते बैंक ने चार्ज वसूल रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

– अनिल कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड काशीपुर

संबंधित समाचार