हल्द्वानी: सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात एक जवान ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर कैंप परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात एक जवान ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर कैंप परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि जवान ने तनाव के चलते आत्मघाती कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ काठगोदाम कैंप में तैनात देहरादून के नालापानी निवासी जवान श्रीकांत पांडेय बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे कैंटीन गेट पर तैनात थे। तभी उन्होंने अपनी सरकारी बंदूक गर्दन पर रखकर गोली मार ली। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार