लखनऊ: निजी अस्पताल के डॉक्टर ने फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल, जानें पूरा मामला…
लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज स्थित निजी अस्पताल का एक मामला सामने आया है। ठाकुरगंज के हरदोई रोड स्थित अस्पताल में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर ने जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की। पीड़िता का आरोप है कि उसे व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजे गए। विरोध करने पर उसे धमकी भी दी गई। इसकी शिकायत जब उन्होंने अस्पताल …
लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज स्थित निजी अस्पताल का एक मामला सामने आया है। ठाकुरगंज के हरदोई रोड स्थित अस्पताल में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर ने जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की। पीड़िता का आरोप है कि उसे व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजे गए। विरोध करने पर उसे धमकी भी दी गई। इसकी शिकायत जब उन्होंने अस्पताल के सीनियर अधिकारी से की तो उन्होंने भी कार्यवाही के बजाय उसे धमका कर भगा दिया। कई दिन शांत रही महिला डॉक्टर ने बीते 2 दिन पहले तालकटोरा थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ वासी ने अधिकारी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
राजाजीपुरम निवासी पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि नवंबर 2020 से इस अस्पताल में काम कर रही है। यहां काम करने वाले डॉक्टर गोमती नगर के विनय खंड 3 निवासी डॉ अरुण कुमार उन पर अश्लील टिप्पणी करते हैं। उनके साथ कई बार छेड़छाड़ भी डॉक्टर की और से की गई है। डायरेक्टर ने शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके बाद डॉ अरुण कुमार उन्हें अभद्र मैसेज करने लगे। इस पर उसने उन्हें ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने उनका दूसरा नंबर पता कर लिया। फिर इस पर अश्लील मैसेज करने लगे।
कुछ दिन पहले डॉक्टर अरुण ने एक ऑपरेशन के सफल होने पर पार्टी का भी आयोजन किया था और सभी को पार्टी भी दी थी। उसमें भी या शामिल नहीं हुई। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें एक होटल में भी मिलने के लिए मैसेज किया। इस बार फिर उन्होंने डायरेक्टर से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि उन्हें धमका कर फिर भगा दिया गया।
पढ़ें-लखनऊ: एसजीपीजीआई में संवर्ग पुनर्गठन को लेकर बनी सहमति
