हल्द्वानी: सीडीएस बिपिन रावत के सम्मान में आधा झुकाया राष्ट्रीय ध्वज, पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी/नैनीताल/रामनगर, अमृत विचार। जगदंबा नगर स्थित जिला पूर्व सैनिक लीग कार्यालय एवं सैनिक मिलन केंद्र में पूर्व सैनिकों ने जनरल बिपिन रावत,उनकी पत्नी के निधन पर श्रद्धांजिल अर्पित की। सैनिक मिलन केंद्र की छत पर आधे झुके राष्ट्रीय ध्वज के नीचे जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और सावधान होकर दो मिनट का …

हल्द्वानी/नैनीताल/रामनगर, अमृत विचार। जगदंबा नगर स्थित जिला पूर्व सैनिक लीग कार्यालय एवं सैनिक मिलन केंद्र में पूर्व सैनिकों ने जनरल बिपिन रावत,उनकी पत्नी के निधन पर श्रद्धांजिल अर्पित की।

सैनिक मिलन केंद्र की छत पर आधे झुके राष्ट्रीय ध्वज के नीचे जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और सावधान होकर दो मिनट का मौन रखा। जनरल बिपिन रावत की पल्टन में रहे लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सेन ने जनरल बिपिन रावत का जीवन वृतांत सुनाया तथा उनकी वीरता, साहस और पराक्रम की गाथा सुनाई। विशिष्ट सेवा मेडल मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह बोरा ने बताया कि जब वें भारतीय सेना की डिवीजन को कमांड कर रहें थें तब जनरल बिपिन रावत मेजर के पद पर थे और उनके स्टाफ ऑफिसर थे। वर्तमान में चीन और पाकिस्तान भी जनरल रावत के अनुभव, उनकी रणनीति और उनके वेबाक वक्तव्यों से घबराते थे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कर्नल बीएस राना, कर्नल लक्ष्मण सिंह बजेठा, मेजर बीएस रौतेला, कमांडर एनएन त्रिपाठी, मेजर केएस महर, कप्तान जगदीश सिंह भाकुनी, कप्तान प्रमोद शर्मा, कप्तान थान सिंह सुयाल, कप्तान बीएस अधिकारी, सूबेदार कमलापति, कप्तान खिला नन्द चिलकोती, कप्तान बहादुर सिंह, कप्तान मधान सिंह, कप्तान नारायण दत्त, सूबेदार मेजर केएस कोरंगा, देवेंद्र सिंह दफाटी, गोपाल सिंह डसीला आदि थे।

मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली, जीवन सिंह बिष्ट, कुंदन चंद्रा, पूनम मेहता, प्रियंका रावत, हेमा पंत, नीता पोखरिया, हेमलता मेहता, अनुसूचित जाति फुटबॉल प्रतियोगिता के खिलाड़ी शामिल रहे।

आम आदमी पार्टी ने सावित्री कॉम्प्लेक्स, जेल रोड चौराहा स्थित कार्यालय में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू, दीप पांडे, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कांडपाल, डीएस कोटलिया, श्रीकांत खंडेलवाल, अब्दुल कादिर, त्रिलोचन जोशी, हरीश पांडे, नरेंद्र कुमार, शानू खान आदि मौजूद रहे।

नैनीताल। आम आदमी पार्टी की नगर इकाई ने मल्लीताल स्थित बड़ा बाजार में देश के पहले सीडीएस जरनल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत अन्य जवानों की मौत पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, विधानसभा प्रभारी डॉ. भुवन आर्यों, नगर महामंत्री महेश आर्यों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, वरिष्ठ नेता विनोद कुमार, राजेन्द्र लाल साह, विनोद मेहता, देव सिंह नेगी, अब्दुल वजीर, दीवान राम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामनगर में सूबेदार मेजर नवीन पोखरियाल, कैप्टन हरगोविंद पांडे, सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह रावत, सभासद भुवन डंगवाल, भारत बंधु, सूबेदार मेजर दामोदर जोशी, कैप्टन पूरन सिंह बिष्ट, चंद्र मोहन मनराल, भगवत सिंह चौहान,कंपनी हवलदार मेजर भारत सिंह रावत, हवलदार गोविंद सिंह नेगी, सूबेदार मेजर पुष्कर सिंह भंडारी आदि ने श्रद्धांजलि दी।

उधर, कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत,नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, सभासद विमला आर्य, विशाल रावत ने दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। गुरुनानक पब्लिक स्कूल में भी शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के मैनेजर एवम शिक्षकों ने शोक जताया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, संगठन मंत्री भास्कर जोशी, नगर अध्यक्ष नवीन नैथानी,नगर महामंत्री चंदन सिंह नेगी, असिस्टेंट कमांडर कुंदन सिंह रावत आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, नगर उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत, मंडी समिति के चेयरमैन राकेश नैनवाल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।

कालाढूंगी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी के निधन पर शोक जताया। कैप्टन लक्ष्मण सिंह देऊपा, चन्द्र शेखर कांडपाल, मोहन सिंह खोलिया, बलबंत सिंह मेहरा, रवि दीगारी, तारा दत्त खोलिया, गोधन सैनी, गोपाल बुधलकोटी, हयात सिंह, विनोद बुधलकोटी ने जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया। इधर, नगर के सभी लोगो व सरकारी कार्यालय में भी बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव जगदीश चंद्र, एडवोकेट विनोद तिवारी, जिलाअध्यक्ष संतोष कबड़वाल, जिला सचिव जगदीष चंद्र, जिला उपसचिव लक्षम राम ने शोक जताया।

भवाली। एरो इंस्टीट्यूट में सीडीएस बिपिन रावत और भारतीय सेना के सैन्य अधिकारियों के आकस्मिक निधन पर शोक सभा की गई।संस्थान के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने शोक जताया। संस्थान के संस्थापक हितेश साह,महेश चन्द्र जोशी, प्रियंका चिलवाल, माला कनवाल, इंद्रा रैक्वाल, पंकज सिंह नेगी, धीरज भट्ट, सुधांशु कुमार ने शोक जताया। भवाली के मुख्य चौराहे पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों व आमजन ने मोमबत्ती जलाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन शाह, घनश्याम बिष्ट, लोकेश पालीवाल, बहादुर बिष्ट, कैलाश अधिकारी, रमेश रावत आदि मौजूद रहे।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने शोक जताया
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बार सभागार में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत अन्य सुरक्षा अधिकारियों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव विकास बहुगुणा, डॉ.एमएस पाल, पुष्पा जोशी, दुर्गा सिंह मेहता, पीएस सौन, केके साह, पूरन सिंह रावत, राजेश शर्मा, त्रिभुवन फर्त्याल, पीसी मौलखी, आरएस सम्मल, एमसी पंत, योगश शर्मा, मो.आजिम, देवेश विश्नोई आदि मौजूद रहे।

पुलिस ने मौन रहकर किया सीडीएस को नमन
हल्द्वानी। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में दो मिनट का मौन रखकर सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए अन्य सैन्य स्टाफ को श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा, भारत ने एक वीर सपूत को खो दिया। उन्होंने अनेक सैन्य ऑपरेशन एवं सीमा विवादों को सुलझाने और बाहरी घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए। बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने अपनी पुलिस टीम के साथ दो मिनट का मौन रखकर देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी व पत्नी समेत अन्य सैन्य स्टाफ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

संबंधित समाचार