अफगानिस्तान में फंसे 110 भारतीयों और अफगान सिखों को लाया जा रहा है दिल्ली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में फंसे 110 भारतीयों और अफगान सिखों एवं हिन्दुओं को शुक्रवार को विशेष चार्टर्ड विमान से काबुल से नयी दिल्ली लाया जा रहा है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही तीन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और हिंदू धार्मिक पुस्तकें …

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में फंसे 110 भारतीयों और अफगान सिखों एवं हिन्दुओं को शुक्रवार को विशेष चार्टर्ड विमान से काबुल से नयी दिल्ली लाया जा रहा है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही तीन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और हिंदू धार्मिक पुस्तकें भी यहां लायी जा रही है।

चंडोक ने कहा कि भारत सरकार की ओर से विशेष चार्टर्ड विमान के जरिए 110 भारतीयों और अफगान सिखों एवं हिन्दुओं को यहां लाया जा रहा है। विमान के आज दोपहर दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचने की संभावना है।उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि अफगानिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारों के तीन पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और 5वीं शताब्दी के प्राचीन असामाई मंदिर, काबुल से रामायण, महाभारत और भगवद गीता सहित हिंदू धार्मिक ग्रंथों को भी लाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त अफगान नागरिकों का सोबती फाउंडेशन द्वारा पुनर्वास किया जायेगा। वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को गुरुद्वारा गुरु अर्जन देव जी, महावीर नगर तथा हिंदू धर्मग्रंथों को असामाई मंदिर, फरीदाबाद ले जाया जायेगा। चंडोक ने इस काम में सहयोग के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम का गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने विदेश मंत्रालय, विशेष रूप से जेपी सिंह(संयुक्त सचिव) विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान मामलों के प्रकोष्ठ और अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े-

मध्यप्रदेश: कमलनाथ बोले- किसानों ने अहंकारी सरकार को झुकाया, कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा