मुरादाबाद : घुड़सवारी प्रतियोगिता में ओवरऑल रहा अकादमी का जलवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में चल रही 23वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता 2021 का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन के मौके पर हुई प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों का जलवा रहा। चार दिन तक चली प्रतियोगिता में ओवरआल अकादमी के घुड़सवारों का दबदबा रहा। समापन के मौके पर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में चल रही 23वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता 2021 का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन के मौके पर हुई प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों का जलवा रहा।

चार दिन तक चली प्रतियोगिता में ओवरआल अकादमी के घुड़सवारों का दबदबा रहा। समापन के मौके पर अकादमी के एडीजी जयनारायण सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया। इस मौके पर गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम का चयन किया गया।

कांठ रोड स्थित डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में मंगलवार से प्रदेश स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में अकादमी के अलावा अलीगढ़, आगरा, मेरठ, लखनऊ और प्रयागराज समेत सात जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन से ही अकादमी के घुड़सवारों ने दबदबा बना लिया, जो शुक्रवार को समापन तक जारी रहा।

मुरादाबाद के घुड़सवार वीर सिंह, भगवान सिंह, प्रेम बाबू और रजनीश कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किए। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मार्च पास्ट के बाद मुख्य अतिथि एडीजी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत कर उनकी हौसला आफजाई की।

संबंधित समाचार