भाजपा ने सुहेलदेव समाज का बढ़ाया गौरव: अनिल राजभर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने कहा है कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि राष्ट्रवीर सुहेलदेव को सरकार के स्तर पर इतना सम्मान मिला हो। राजभर ने गुरुवार देर शाम यहां एक कार्यक्रम में कहा कि हाल ही में सुहेलदेव के नाम पर …

जौनपुर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने कहा है कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि राष्ट्रवीर सुहेलदेव को सरकार के स्तर पर इतना सम्मान मिला हो। राजभर ने गुरुवार देर शाम यहां एक कार्यक्रम में कहा कि हाल ही में सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने से लेकर उनके नाम पर डाक टिकट जारी करने और ट्रेन का नाम रखने के बाद अब बहराइच में 165 करोड़ की लागत से सुहेलदेव के किले के निर्माण की घोषणा की गयी है।

उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की देन है। राजभर ने कहा कि इसके पहले भी अनेक सरकारें आईं और गईं। लेकिन किसी ने राष्ट्रवीर सुहेलदेव की स्मृतियों को संजोने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। राजभर ने कहा कि सपा सरकार में हुये खाद्यान्न घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है।

पढ़ें: बरेली: बीएल एग्रो की फैक्ट्री में हुए हादसे में प्रदूषण, श्रम विभाग से मांगी निरीक्षण आख्या

जबकि भाजपा की योगी सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देकर उनके पेट भर रही है। भाजपा सरकार में मंत्री रहे ओपी राजभर का बिना नाम लिए राज्य मंत्री ने कहा, “खुद को राजभर समाज का नेता बनाते वाले 18 साल से पार्टी बनाकर सिर्फ अपना विकास किए। इसके उलट भाजपा ने राजभर के बेटे को सम्मान देकर राज्यसभा सदस्य बनाया है यह काम योगी और मोदी ही कर सकते हैं।

जौनपुर में मनायी गयी स्वतंत्रता सेनानी सी राजगोपालाचारी की 143वीं जयंती

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी और लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देश की आजादी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखक व पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को 143वीं जयंती मनायी गयी। जिले के सरांवा गाव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर आज कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाकर उन्हें अपनी श्रंद्धाजलि दी।

संबंधित समाचार