हल्द्वानी: 14 और 15 दिसंबर को होगी जनपद स्तरीय अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को करना होगा पंजीकरण
हल्द्वानी, अमृत विचार। जनपद स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 14 और 15 दिसंबर को आयोजित होगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ती जोशी ने बताया कि खेल महाकुम्भ-2021 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं अंडर-14 व अंडर -17 आयु वर्ग के बालक व बालिका की प्रतियोगिता 14 व 15 दिसंबर को विलूना स्पोर्ट्स व फिटनेस क्लब …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जनपद स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 14 और 15 दिसंबर को आयोजित होगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ती जोशी ने बताया कि खेल महाकुम्भ-2021 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं अंडर-14 व अंडर -17 आयु वर्ग के बालक व बालिका की प्रतियोगिता 14 व 15 दिसंबर को विलूना स्पोर्ट्स व फिटनेस क्लब बजूनिया हल्दू कठघरिया हैड़ाखान इंटर कॉलेज के पास आयोजित होगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी कहा कि प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक जनपद के समस्त प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि वे प्रतिभाग करने हेतु खंड विकास अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी से पंजीकरण फार्म प्राप्त करते हुए सम्बन्धित कार्यालय में सोमवार की सायं पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए आयोजन स्थल पर प्रात 9ः30 से 11ः00 बजे तक ही इंट्री मान्य होगी। प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन के लिए अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र/आयु प्रमाण पत्र लाना सुनिश्चित करेंगे।
