काशीपुर: विदेश भेजने के नाम पर सात लाख की धोखाधड़ी
काशीपुर, अमृत विचार। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर सात लाख रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला काजीबाग निवासी दर्शन लाल मेहरा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें कहा …
काशीपुर, अमृत विचार। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर सात लाख रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला काजीबाग निवासी दर्शन लाल मेहरा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें कहा कि वह अपने बेटे शुभम मेहरा को विदेश में नौकरी लगवाने के लिए अगस्त 2020 में यूपी के ग्राम रतुपुरा, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी इकबाल अहमद से मिला।
जिन्होंने विदेश में नौकरी लगवाने का खर्च सात लाख रुपए बताया। इस पर उसने चार लाख रुपए इकबाल को दिए। इकबाल ने उसकी मुलाकात अलीगंज रोड, रोजडेल कॉलोनी निवासी विकास कुमार से कराई और शेष तीन लाख रुपए देने को कहा। इस पर उसने तीन लाख रुपए विकास को दे दिए। इनके द्वारा नकली वीजा और टिकट दे दिया गया।
जब उसका पुत्र एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां बोडिंग पास नहीं दिया गया। जब जानकारी ली गई तो पता चला कि उसे नकली वीजा और टिकट दिया गया है। आरोपियों से संपर्क करने पर वह टालमटोल करते रहे। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे।
