सीतापुर: गन्ने के खेत में दिखा अजगर, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सेवता, सीतापुर। रेउसा इलाके में शुक्रवार की सुबह गन्ने के खेत में अजगर देखे जाने से हड़कंप मच गया। थाना रेउसा क्षेत्र के सिकौहा गांव निवासी रामू कश्यप के गन्ने के खेत में ग्रामीणों द्वारा अजगर का बच्चा देखे जाने से हड़कंप मच गया। अन्य खेतों में काम कर रहे ग्रामीण अजगर को देखने के …

सेवता, सीतापुर। रेउसा इलाके में शुक्रवार की सुबह गन्ने के खेत में अजगर देखे जाने से हड़कंप मच गया। थाना रेउसा क्षेत्र के सिकौहा गांव निवासी रामू कश्यप के गन्ने के खेत में ग्रामीणों द्वारा अजगर का बच्चा देखे जाने से हड़कंप मच गया। अन्य खेतों में काम कर रहे ग्रामीण अजगर को देखने के लिए आ गए। मौके पर लोंगो की भीड़ जमा हो गयी।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के द्वारा अजगर के बच्चे को जंगल में छुड़वा दिया गया। जब इस बारे में वन विभाग के हिमांशु वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह फ़ुलना सर्प है। यह सांप ज्यादातर पहाड़ी इलाको में पाया जाता है।

माइनर नहर की ढंग से नहीं हुई सफाई

सीतापुर जिले के मानपुर इलाके के ग्राम पंचायत बेलवा बहादुरपुर में माईनर नहरों की सफाई मानकों के आधार पर नहीं की जा रही है। माईनर नहरों की अधूरी सफाई होने से किसानों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर माइनर की सफाई में काफी अनियमितता की जा रही है।

यह भी पढ़े:-रुद्रपुर: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर यूपी-उत्तराखंड के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की हुई बैठक

सफाई की हुई माइनर नहर में अभी भी झाड़ियां लगी हुई हैं। संबंधित विभागीय अधिकारी भी इसको नजर अंदाज कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि माइनर नहरों की सफाई ढंग से कराई जाए। जिससे जल निकासी में आसानी हो सके और खेतों को पानी मिल सके।

यह भी पढ़े:-हल्द्वानी: 14 और 15 दिसंबर को होगी जनपद स्तरीय अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को करना होगा पंजीकरण

संबंधित समाचार