मुरादाबाद : टैंपो चालक से अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। टैंपो चालकों से अवैध वसूली करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वसूली गई रकम भी बरामद की गई है। उनके खिलाफ धारा 384 के तहत कार्रवाई की गई है। कांठ रोड के डिलारी अड्डे पर दो लोगों को टैंपो चालकों से अवैध वसूली की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। टैंपो चालकों से अवैध वसूली करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वसूली गई रकम भी बरामद की गई है। उनके खिलाफ धारा 384 के तहत कार्रवाई की गई है।

कांठ रोड के डिलारी अड्डे पर दो लोगों को टैंपो चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं। पुलिस ने अपने तरीके से जांच की तो मामला सत्य पाया गया। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जाल बिछा दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक सौरभ त्यागी की टीम ने समेंद्र सिंह उर्फ शर्मा चौधरी और आसिफ निवासी गांव भटावली को रंगे हाथ पकड़ लिया।

उनके कब्जे से टैंपो चालकों से वसूले गए 260 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वह टैंपो चालकों को डरा-धमका कर 10-10 रुपये की वूसली करते थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 384 के तहत कार्रवाई की गई है। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार