सीतापुर: पांच वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। पुलिस ने जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रामकोट पुलिस ने इलाके के टेड़वा गांव निवासी भगवानदीन को गिफ्तार किया है। इसी तरह तंबौर पुलिस ने लखनीपुर निवासी उमेश व राधेश्याम को पकड़ा है। संदना पुलिस ने धरौली गांव निवासी खेलावन को गिरफ्तार कर …

सीतापुर। पुलिस ने जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रामकोट पुलिस ने इलाके के टेड़वा गांव निवासी भगवानदीन को गिफ्तार किया है। इसी तरह तंबौर पुलिस ने लखनीपुर निवासी उमेश व राधेश्याम को पकड़ा है। संदना पुलिस ने धरौली गांव निवासी खेलावन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महोली कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के रघुवरदयालपुर गांव निवासी सोबरन को गिरफ्तार किया है। सोबरन हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने इन अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

संदिग्ध हालात में ग्रामीण लापता, गुमशुदगी दर्ज

सीतापुर जिले के रेउसा क्षेत्र में एक ग्रामीण तीन दिन पूर्व घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसका पता न चलने पर पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। रेउसा इलाके के सेवता गांव निवासी नोखे लाल नाग 45 तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। इस बीच उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद नोखे की पत्नी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है। एसओ का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सड़क हादसे में बालक सहित दो लोग जख्मी

थानगांव इलाके के सरैयां गांव निवासी सुरेश कुमार 20 पुत्र कमलेश बाइक पर सवार होकर गुरुवार की सुबह अपनी ससुराल मियांपुरवा गांव बकरा लेने गया हुआ था। जहां से बाइक पर सवार होकर वह घर लौट रहा था। तभी थाना थानगांव इलाके के ललकपुरवा गांव निवासी नसीर का आठ साल का बेटा साहिल सड़क के किनारे बकरी चरा रहा था। इस बीच सुरेश की बाइक से साहिल टकरा गया। जिससे सुरेश बाइक से गिरकर व साहिल टकरा कर चोटिल हो गए। घटना के बाद इनको सीएचसी रेउसा पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने साहिल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बीएसए पर लगा वित्तीय अनियमितता का आरोप, विशेष सचिव ने मांगा स्पष्टीकरण

संबंधित समाचार