हरदोई: पति के दूसरे निकाह में पहली पत्नी ने किया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पिहानी कस्बे के मोहल्ला कोट कला में पहली पत्नी ने पति के दूसरे निकाह करने पर हंगामा काटा। दूसरी शादी की जानकारी मिलते ही पीछे-पीछे पहली पत्नी और उसके घर वाले भी पहुंच गए। इसके बाद जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। पुलिस ने …

हरदोई। पिहानी कस्बे के मोहल्ला कोट कला में पहली पत्नी ने पति के दूसरे निकाह करने पर हंगामा काटा। दूसरी शादी की जानकारी मिलते ही पीछे-पीछे पहली पत्नी और उसके घर वाले भी पहुंच गए। इसके बाद जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि कस्बे के मोहल्ला कोटकला निवासी मसफली की पुत्री रेशमा ने मोहल्ले के ही मोहम्मद असकरी के साथ तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसी बीच रेशमा और उसके घर वाले दिल्ली चले गए। बाद में पता चला कि असकरी ने मोहल्ले के ही मोहम्मद अहमद की पुत्री कोनैन के साथ निकाह तय कर दिया। शुक्रवार को मोहम्मद असकरी की दूसरी शादी कोनैन के साथ होनी थी, लेकिन पहली पत्नी के आ जाने से निकाह नहीं हो सका। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा असकरी व उसकी पहली पत्नी रेशमा व भाइयों सहित कोतवाली लेकर आ गई।

दूसरा दूल्हा भी गायब

कोनैन का निकाह मोहम्मद असकरी के साथ मोहल्ला कोट कला में सादिक मियां के आवास पर होना था। लेकिन पहली पत्नी रेशमा के एतराज़ जताने के बाद निकाह नहीं हो सका। लेकिन कोनैन के पिता मोहम्मद अहमद व उसके घर वालों ने सोचा कि कोनैन का निकाह किसके साथ करेंगे। शादी में दहेज, खाना-पीना व पंडाल सजावट सब कुछ लग चुका था। इसलिए पंचायत में फैसला लेने के बाद दूल्हा असकरी के भाई बबलू के साथ कोनैन का निकाह करा दिया गया। निकाह होने के तुरंत बाद दूसरा दूल्हा बबलू गायब हो गया। बबलू के गायब होने से अफरा -तफरी मच गई और ट्वीट के जरिए बबलू ने लिखा की बलपूर्वक व जबरदस्ती उसका निकाह कोनैन के साथ कराया गया है। वह इस निकाह से संतुष्ट नहीं है।

क्या बोले सीओ

सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। तलाक कोर्ट से नहीं हुआ होगा तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दोनों पक्षों से कागज मांगे गए है। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: सड़क हादसे में दादा की मौत, पोते हुए जख्मी

संबंधित समाचार