झांसी के सांसद ने गृहमंत्री से की मुलाकात, बुंदेलखंड के लिए की ये बड़ी मांग
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बुंदेलखंड में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और यातायात को बेहतर करने के लिए एयरपोर्ट की मांग की। सांसद ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात कर बुंदेलखंड की …
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बुंदेलखंड में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और यातायात को बेहतर करने के लिए एयरपोर्ट की मांग की।
सांसद ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात कर बुंदेलखंड की दो प्रमुख समस्याओं के बारे में अवगत कराया। मुलाकात में श्री शर्मा ने गृहमंत्री को पत्र सौंप कर बताया कि अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं न होने के कारण झांसी हमेशा पिछड़े क्षेत्रो में गिना जाता रहा हैं जिससे बाहरी व्यक्ति बुंदेलखंड में आने से कतराता हैं लेकिन अब जल्द ही बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने जा रही हैं।
भारत के गृहमंत्री परमादरणीय श्री @AmitShah जी से भेंट कर बुंदेलखंड में एम्स एवं झाँसी में #एयरपोर्ट के निर्माण के संबंध में चर्चा हुई।
मा. गृहमंत्री जी ने इस विषय पर गौर करने का आश्वासन दिया।@JPNadda @swatantrabjp @BJP4India @BJP4UP @bjp4kanpurzone pic.twitter.com/Xnus7Ez2fu— Anurag Sharma M.P. (@AnuraagJhansi) December 9, 2021
पत्र में सांसद ने बताया कि झांसी में एयरपोर्ट न होने के वजह से बाहरी एवं विदेशी निवेशक यहां और आस पास के क्षेत्र में निवेश करने से बचते हैं । यदि यहां एयरपोर्ट बन जाता है तो यातायात में सुगमता होगी और निवेश के साथ-साथ रोजगार एवं स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा । केन्द्रीय गृह मंत्री ने सांसद की मांगो पर विचार कर अमल करने का आश्वासन दिया।
किसान आंदोलन की वापसी को हार जीत के चश्मे से न देखा जाये : केशव मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पिछले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन की समाप्ति को किसी की हार या जीत के नजरिये न देखने की अपील की है। मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि किसानों ने आंदोलन वापस लेकर स्वागतयोग्य पहल की है। उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये शुरु से ही संवेदनशील रही है।
यह भी पढ़ें:-किसान आंदोलन की वापसी को हार जीत के चश्मे से न देखा जाये : केशव मौर्य
