रायबरेली: प्रधान ने सदर विधायक पर धमकी देने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। तीन दिन पहले बेलाभेला प्रधान और सदर विधायक के बीच मोबाइल फोन पर हुई नोकझोंक का ऑडियो वायरल हुआ था। इस पर प्रधान ने शुक्रवार को विधायक पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए जानमाल के खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। बेलाभेला प्रधान विनय कुमार यादव ने …

रायबरेली। तीन दिन पहले बेलाभेला प्रधान और सदर विधायक के बीच मोबाइल फोन पर हुई नोकझोंक का ऑडियो वायरल हुआ था। इस पर प्रधान ने शुक्रवार को विधायक पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए जानमाल के खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

बेलाभेला प्रधान विनय कुमार यादव ने विधानसभा अध्यक्ष, पुलिस महानिदेशक, आईजी, डीएम, एसपी, सीडीओ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वो समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। पूर्व सदर विधायक स्व. अखिलेश सिंह से उनके व्यावसायिक संबंध थे।

अखिलेश की बेटी सदर विधायक अदिति सिंह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन से 2017 का चुनाव लड़ीं, जिसमें उनका पूरा सहयोग किया गया। अब वह भाजपा में चली गई हैं। ऐसे में विधायक अदिति सिंह चाहती हैं कि उनके साथ भाजपा के लिए काम करूं। इसी के चलते छह दिसंबर को राजकीय इंटर कालेज में शिक्षक और प्रधानों की संयुक्त गोष्ठी थी, जिसमें अदिति मुख्य अतिथि थीं। इन्होंने जबरिया बोलने से रोक दिया और कहा कि हमारी ताकत को नहीं जानते हो, बर्बाद कर दूंगी। साथ ही रात में 19 बार मोबाइल से फोन कर धमकी दी। आरोप लगाया कि विधायक ने उनकी एक स्कार्पियो भी ले रखी है। जिसे वह वापस नहीं कर रही हैं। प्रधान विनय कुमार ने बताया कि उन्होंने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में विधायक अदिति सिंह ने फोन नहीं उठाया। बताते हैं कि उनकी बहन की शादी के बाद लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें वह व्यस्त हैं।

पढ़ें- रायबरेली: घर पर सो रही महिला पर फेंका गया एसिड, हालत गंभीर

बताते हैं कि ऑडियो में प्रधान विनय यादव कहते हैं कि आपने (विधायक)  हमें एहसान फरामोश क्यों कहा। इसके जवाब में अदिति सिंह कह रही हैं कि मेरे पिता ने तुम्हारे ऊपर एहसान किया। बदले में तुमने आरपी यादव की मीटिंग लगवा दी। सपा से सदर विधानसभा की दावेदारी कर रहे आरपी यादव की मीटिंग लगवाए जाने के बाबत विनय यादव वायरल ऑडियो में कह रहे हैं कि वह विचारधारा से समाजवादी हैं, इसलिए वह आपके कहने पर भाजपा के लिए वोट नहीं मांगेंगे।  ऑडियो में एक और बातचीत है जो पैसे को लेकर है।

ऑडियो में विनय प्रधान कहते हैं कि (विधायक) आपने मेरा पैसा मार लिया है। इसके जवाब में अदिति सिंह कहती हैं कि मेरे पिता ने तुमको कितना धन कमवाया है। तब विनय प्रधान कहते हैं चलिए ठीक है पिता ने कमवाया और बेटी ने ले लिया, बात बराबर।

संबंधित समाचार