हरदोई: पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, लॉ एंड आर्डर को लेकर सख्त हुए एसपी
हरदोई। लॉ एंड आर्डर को लेकर सख्त हुए एसपी अजय कुमार ने बेनीगंज कोतवाली और सांडी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करते हुए नई तैनाती की है। इसके अलावा लाइन में तैनात कुछ इंस्पेक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी अजय कुमार ने बेनीगंज कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर विद्या सागर पाल और सांडी में तैनात इंस्पेक्टर गंगा …
हरदोई। लॉ एंड आर्डर को लेकर सख्त हुए एसपी अजय कुमार ने बेनीगंज कोतवाली और सांडी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करते हुए नई तैनाती की है। इसके अलावा लाइन में तैनात कुछ इंस्पेक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी है।
एसपी अजय कुमार ने बेनीगंज कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर विद्या सागर पाल और सांडी में तैनात इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद यादव को लाइन हाजिर करते हुए कासिमपुर में तैनात इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह चौहान को बेनीगंज और प्रभारी आरजीआरएस बालकृष्ण मिश्रा को सांडी की ज़िम्मेदारी दी है। इसी तरह प्रभारी डीसीआरबी हरिशंकर प्रजापति को कासिमपुर थाने में तैनात किया है।
पुलिस लाइन में तैनात आनंद नारायण त्रिपाठी को प्रभारी डीसीआरबी बनाया है। इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात आशुतोष कुमार को अपराध शाखा, रमेश चन्द्र पाण्डेय को प्रभारी आईजीआरएस की ज़िम्मेदारी दी गई है। प्रभारी यूपी 112 में तैनात महेंद्र कुमार यादव को अपराध शाखा भेजा गया है। इसके अलावा अपराध शाखा में तैनात राजकुमार यादव को प्रभारी यूपी 112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजधानी में इस साल भी कोरोना के चलते NBRI और CSIR नहीं लगाएगा पुष्प प्रदर्शनी
बीते कोरोना के 2 साल बाद इस साल भी दक्षिण अफ्रीका से आए कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के चलते इस बार लखनऊ के राष्ट्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) में हर वर्ष लगने वाली गुलदावदी-कोलियस और गुलाब-ग्लेडियोलस की पुष्प प्रदर्शनी इस साल भी दोनों विभागों ने कोरोना के चलते नहीं लगाने का फैसला लिया है। 2020 में भी करोना काल के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- राजधानी में इस साल भी कोरोना के चलते NBRI और CSIR नहीं लगाएगा पुष्प प्रदर्शनी
