दिशा पाटनी ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा अपने हाथ में फोन …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा अपने हाथ में फोन से वीडियो बनाते हुए मिरर की ओर आ रही हैं।

दिशा की इस पोस्ट वर्कआउट वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में दिशा के रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने वी़डियो पर एक फायर का इमोजी और हाथ जोडने वाला इमोजी कमेंट किया है। वही टाइगर की बहन और दिशा की दोस्त कृष्णा श्रॉफ ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वीडियो देखें- https://www.instagram.com/reel/CXSxppfAOg0/?utm_source=ig_web_copy_link

दिशा जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्रहम, अर्जुन कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। उनके अलावा फिल्म में तारा सुतारिया भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। यह फिल्म  2014 में प्रदर्शित सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है।

संबंधित समाचार