सीतापुर: महायज्ञ में संत को असलहा दिखाकर 50 हजार की लूट, जांच शुरू
सीतापुर। सीतापुर जिले के रामकोट इलाके के बरसोहिया गांव में आयोजित महायज्ञ में पहुंचे संत परमानंद से एक बदमाश ने असलहे के बल पर करीब 50 हजार की नकदी व सोने की अंगूठी लूट ली। वारदात अंजाम देकर लुटेरा भाग निकले। घटना को लेकर पीड़ित संत परमानंद ने महोली के एक युवक को नामजद किया …
सीतापुर। सीतापुर जिले के रामकोट इलाके के बरसोहिया गांव में आयोजित महायज्ञ में पहुंचे संत परमानंद से एक बदमाश ने असलहे के बल पर करीब 50 हजार की नकदी व सोने की अंगूठी लूट ली। वारदात अंजाम देकर लुटेरा भाग निकले। घटना को लेकर पीड़ित संत परमानंद ने महोली के एक युवक को नामजद किया है। पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
महोली इलाके के बम्भौरा गांव निवासी संत पवनानंद फलाहारी बाबा ने बताया कि वह इस दौरान रामकोट इलाके के बरसोहिया गांव में चल रही विष्णु महायज्ञ में आए हुए थे। आरोप है कि यहां एक युवक पहुंचा और उसने पंडाल के पीछे बुलाया। जिसके बाद दाढ़ी पकड़ कर असलहा दिखाया और गाली गलौच करते हुए उसने बैग में रखे चंदे के लगभग 40 से 50 हजार रुपए नकद व उनकी सोने की अंगूठी लूट ली।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: मलिन बस्ती में लगा शिविर, गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की दी गई जानकारी
लूटपाट करने के बाद वह असलहा लहराते हुए भाग निकला। घटना में संत ने महोली कस्बे के एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। बताया कि युवक से उन्होंने 10 हजार रुपए उधार लिए थे। उन्होंने रुपए वापस भी कर दिए थे। इस बारे में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सपा नाम बदलने की जगह सिर्फ विकास में करती है विश्वास, मिलेगी बड़ी जीत- अखिलेश यादव
