हल्द्वानी: शिक्षा विभाग की आपत्ति के बावजूद जमीन पर कब्जा
हल्द्वानी, अमृत विचार। शिक्षा विभाग की आपत्ति के बावजूद स्कूल के पास की एक जमीन पर कब्जा कर लिया गया। अतिक्रमणकारी ने पक्का निर्माण भी शुरू कर दिया है। एक व्यक्ति द्वारा भी यह शिकायत प्रशासन और नगर निगम को की गई लेकिन निर्माण पर रोक नहीं लगाई जा सकी। अब प्रशासन कार्रवाई करने का दावा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शिक्षा विभाग की आपत्ति के बावजूद स्कूल के पास की एक जमीन पर कब्जा कर लिया गया। अतिक्रमणकारी ने पक्का निर्माण भी शुरू कर दिया है। एक व्यक्ति द्वारा भी यह शिकायत प्रशासन और नगर निगम को की गई लेकिन निर्माण पर रोक नहीं लगाई जा सकी। अब प्रशासन कार्रवाई करने का दावा कर रहा है।
बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 में राजकीय प्राथमिक स्कूल (लाल स्कूल) के पास यह अतिक्रमण किया जा रहा है। एक सामाजिक कार्यकर्ता अबु तस्लीम ने इस पर आपत्ति जताते हुए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को भी प्रेषित की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत शुक्रवार को की गई थी। बावजूद इसके न ही नगर निगम और न ही प्रशासन ने इसको लेकर कोई कार्रवाई की है। ऐसे में बेखौफ अतिक्रमणकारी निर्माण कार्य में लगे हैं।
स्कूल के पास की जमीन पर निर्माण कार्य करने की शिकायत आई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए शिक्षा विभाग से जानकारी ली थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने अवैध निर्माण होने की बात कही है। उन्होंने लिखित रूप में पुलिस और प्रशासन को इस अतिक्रमण के बारे में बताया है। जांच के बाद कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। – ऋचा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट
