सीतापुर: बाइक से सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे विधायक, नवदंपत्तियों को दिया आर्शीवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोली, सीतापुर। क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी शनिवार को बाइक पर सवार होकर महोली ब्लाक परिसर में चल रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे। विधायक के पहुंचने पर लोगों ने उनको भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने नवदंपत्तियों को आर्शीवाद दिया। जानकारी हो कि शनिवार को महोली ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना …

महोली, सीतापुर। क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी शनिवार को बाइक पर सवार होकर महोली ब्लाक परिसर में चल रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे। विधायक के पहुंचने पर लोगों ने उनको भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने नवदंपत्तियों को आर्शीवाद दिया। जानकारी हो कि शनिवार को महोली ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी समारोह चल रहा था। इस समारोह में क्षेत्रीय विधायक बाइक से पहुंचे। इस लोगों ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया।

इस दौरान ब्लाक परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच एक साथ 74 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर जन्म जन्मांतर तक साथ रहने की कसमें खाते हुए एक दूसरे के हो गए। इस दौरान महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मैं सभी नव दंपतियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने आईं युवतियां सुबह से ही तैयार होने लगी थी।

इसके लिए महोली ब्लॉक प्रशासन के द्वारा उन्हें एक बड़ा हाल दिया था। जिसमें सभी युवतियां शादी का जोड़ा पहनकर बनाये गए भव्य पंडाल में पहुंची। जहां पर परिवारी जनों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नव युगल ने एक दूसरे को वरमाला पहना कर हमेशा हमेशा के लिए दूसरे के हो गए। इस अवसर पर महोली ब्लाक प्रमुख, एलिया ब्लाक प्रमुख के अतिरिक्त बीडीओ महोली एवं महोली तहसील क्षेत्र की जनता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कसमंडा ब्लाक में संपन्न हुआ सामूहिक विवाद समारोह, 72 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

कमलापुर, सीतापुर। विकास क्षेत्र कसमंडा प्रांगण में बिसवां और कसमंडा के 72 जोडे़ एक दूजे के हो गये। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, बिसवां विधायक महेंद्र सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख मुन्नी देवी, कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने जोड़ों को आर्शीवाद दिया। खण्ड विकास अधिकारी अरूण पाण्डेय ने बताया कि दो मुस्लिम बालिकाओं का निकाह कराया गया है।

शेष जोड़ों का गायत्री परिवार ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि पूर्वक विवाह संपन्न कराया है। इसके अलावा लड़कियों के खाते में पैंतीस हजार रुपए जमा कराए गये हैं। छह हजार रुपए खर्चा व 10 हजार का सामान जोड़ों को दिया गया है। बिसवां विकास क्षेत्र के 35, नगरपालिका बिसवां के दो, कसमंडा विकास क्षेत्र के 35 जोडों का विवाह सम्पन्न हुआ। इस सामूहिक विवाह समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: जनसेवा केन्द्र मालिकों को ठगने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात