काशीपुर: सिम अपडेट करने के नाम पर खाते से उड़ाए तीन लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। मोबाइल सिम अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से तीन लाख से अधिक की धनराशि उड़ा ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला गंज निवासी मनीष कुमार ठाकुर ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि 15 मई को उसके नंबर …

काशीपुर, अमृत विचार। मोबाइल सिम अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से तीन लाख से अधिक की धनराशि उड़ा ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला गंज निवासी मनीष कुमार ठाकुर ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि 15 मई को उसके नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक कंपनी का कस्टमर केयर रिप्रेजेंटेटिव बताया। कहा कि उसका नंबर पुराना हो चुका है। उसने नंबर अपडेट करने की बात कही, ऐसा नहीं करने पर नंबर बंद हो जाएगा।

मना करने पर कहा गया कि आपका नंबर बंद किया जा रहा है। जिसके बाद मोबाइल पर इंटरनेट सेवा कुछ देर बंद हो गई। अगले दिन फिर कॉल कर उसने नंबर अपडेट करने की बात कही। जिस पर उसने विश्वास कर लिया। कॉल करने वाले ने कहा कि एक एसएमएस आएगा, उसे एक नंबर पर सेंड कर देना। उसने ऐसा ही किया।

उसने 24 घंटे में नंबर चालू होने की बात कही। एक सप्ताह बाद जब वह बैंक गया तो उसके खाते में मात्र 46 रुपए शेष थे, जबकि 17 मई को उसके खाते में 3.05 लाख रुपए थे। कहा कि साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से तीन लाख रुपए की रकम उड़ा ली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार