नैनीताल: चलती टैक्सी बाइक से गिरी महिला, लहूलुहान हालत में छोड़कर ड्राइवर भागा
नैनीताल, अमृत विचार। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक महिला यात्री चलती टैक्सी बाइक से गिर गई। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय टैक्सी बाइक चालक भाग निकला। राहगीरों ने घायल को बीडी पांडे अस्पताल भर्ती कराया। मल्लीताल स्थित गोलघर निवासी 58 वर्षीय लीला साह ने …
नैनीताल, अमृत विचार। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक महिला यात्री चलती टैक्सी बाइक से गिर गई। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय टैक्सी बाइक चालक भाग निकला। राहगीरों ने घायल को बीडी पांडे अस्पताल भर्ती कराया।
मल्लीताल स्थित गोलघर निवासी 58 वर्षीय लीला साह ने बाजार से घर जाने के लिए एक टैक्सी बाइक बुक की। मल्लीताल रूकुट कंपाउंड क्षेत्र में पहुंचते ही खड़ी चढ़ाई में बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इसके बाद बाइक चालक महिला को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया। महिला ने किसी तरह हादसे की सूचना अपने परिवार वालों को दी। इसके बाद महिला को राहगीर बीडी पांडे अस्पताल लाए। डॉ. गंगोला ने बताया कि महिला गंभीर रूप से चोटिल हुई है।
