हल्द्वानी: 15 दिसंबर तक दिन में चटख धूप, रात में चलेगी शीतलहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी/नैनीताल, अमृत विचार। एक सप्ताह तक उत्तराखंड में मौसम सामान्य बना रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन में चटख धूप निकलेगी तो वहीं रात के समय में शीतलहर चलेगी। हल्द्वानी में दिन के समय चटख धूप खिली रही। लोगों ने धूप का आनंद लिया। हालांकि शाम होते ही तापमान तेजी के साथ नीचे गिरने लगा और …

हल्द्वानी/नैनीताल, अमृत विचार। एक सप्ताह तक उत्तराखंड में मौसम सामान्य बना रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन में चटख धूप निकलेगी तो वहीं रात के समय में शीतलहर चलेगी।

हल्द्वानी में दिन के समय चटख धूप खिली रही। लोगों ने धूप का आनंद लिया। हालांकि शाम होते ही तापमान तेजी के साथ नीचे गिरने लगा और ठंडी हवाएं चलने लगी। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। दिन के समय चटख धूप खिलेगी तो वहीं रात के समय सर्द हवाएं चलेंगी।

इधर मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ों में पाला भी गिरेगा। साथ ही मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाएगा। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार