पीलीभीत: पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्धों को तमंचे सहित पकड़कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने बीती रात गस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनके पास से नाजायज तमंचे व कारतूस बरामद कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें जेल रवाना कर दिया है। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक दीपक कुमार अपने कांस्टेबलों के साथ गस्त कर रहे थे। …

बीसलपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने बीती रात गस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनके पास से नाजायज तमंचे व कारतूस बरामद कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें जेल रवाना कर दिया है।

कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक दीपक कुमार अपने कांस्टेबलों के साथ गस्त कर रहे थे। उन्होंने गस्त के दौरान छोटे उर्फ छोटेलाल को रात्रि 8ः30 बजे लगभग पकड़िया ग्राम के पास अंडरपास के नजदीक संदिग्ध अवस्था में खड़े को दबोच लिया तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर तमंचा व एक कारतूस बरामद किया।

इसके अलावा कोतवाली में ही तैनात उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने अपने कांस्टेबलों के साथ डिग्री कालेज के पीछे पुलिया के नजदीक बैठे एक युवक जिसका नाम रोहित कुमार निवासी मोहल्ला पटेल नगर को संदिग्ध अवस्था में बैठे देख जब पूछतांछ की तो वह घबराकर भागने लगा। उन्होंने तत्काल उसे पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ।

इसके पश्चात दोनों उपनिरीक्षकों ने पकड़े गये अपराधियों के विरुद्ध 3/25 आर्मस ऐक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल रवाना कर दिया है।

संबंधित समाचार