बरेली: योगी सरकार में महिला अत्याचार के बढ़े मामले- जूही सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं का उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित समझ रही हैं। आईएमए हॉल में शनिवार को पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं का उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित समझ रही हैं। आईएमए हॉल में शनिवार को पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा में तख्ता पलट होगा, क्योंकि महिलाओं के साथ छात्र-छात्राएं अब सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर उम्मीदभरी निगाहों से देख रही हैं।

जूही सिंह ने कहा कि समाजवादी सरकार में 1090 और डायल हंड्रेड जैसी सुरक्षात्मक दृष्टि से बनाई हुई व्यवस्था वर्तमान योगी सरकार ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 को लेकर धरातल पर काम करने और ब्लॉक और गांव स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उन्होंने नावल्टी पर एक क्लब में प्रेसवार्ता भी की जिसमें कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा केवल विकास के मुद्दों पर ही चुनाव लड़ेगी, जातिवाद आदि का पार्टियों की नीतियों से कोई ताल्लुक नहीं रहेगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, मयंक शुक्ला, पवन सक्सेना, डॉ. राजेश, डॉ. अनीस बेग, मोहम्म्द कलीमुद्दीन, पल्लवी सक्सेना, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ एक होटल में जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना, महानगर उपाध्यक्ष हैदर अली ने जूही सिंह का स्वागत किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता