बरेली: मिट्टी ले जा रहे चालक की ट्रैक्टर से दबकर मौत
बरेली, अमृत विचार। मिट्टी से भरी ट्राली ढलान पर रोकने के बाद अचानक ट्रैक्टर फिसल गया। इससे चालक अपने ही ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन गमगीन हो गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बारादरी …
बरेली, अमृत विचार। मिट्टी से भरी ट्राली ढलान पर रोकने के बाद अचानक ट्रैक्टर फिसल गया। इससे चालक अपने ही ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन गमगीन हो गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
बारादरी थाना क्षेत्र के गांव डोहरा के रहने वाले राकेश पटेल ने बताया कि वह और उसका भाई सोनू ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी, रेता-बजरी व अन्य तरह का सामान ढोने का काम करते हैं। रविवार को सोनू अबदुल्लापुर से मिट्टी की ट्राली भरकर शहर की तरफ जा रहा था। रास्ते में ही डोहरा पुल के पास उनके खेत हैं, जहां सोनू के पिता रणवीर सिंह सोनू को टिफिन देने के इंतजार में बैठे हुए थे।
डोहरा पुल पर पहुंचने के बाद सोनू ने ट्रैक्टर-ट्राली पुल पर खड़ी की और सड़क की दूसरी तरफ स्थित खेत पर टिफिन लेने के लिए जाने लगा। उसी समय ठीक से ब्रेक न लग पाने की वजह से ट्रैक्टर पीछे की ओर फिसलने लगा। ट्रैक्टर-ट्राली रोकने के लिए सोनू ने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन बताया जा रहा है कि उसका पैर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और वह ट्राली के पहिये के नीचे दब गया। ट्रैक्टर ट्राली दोनों के पहिए युवक के ऊपर से निकल गए।
मौके पर ही सोनू की मौत हो गई। सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया। सोनू की मौत के बाद उसके भाई राकेश, पिता रणवीर सिंह और मां लक्ष्मी देवी का रोरोकर बुरा हाल है।
