बरेली: अंतिम दिन भी 86 फीसदी छात्रों ने छोड़ी मिडटर्म परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में शनिवार को छूटे हुए छात्रों की मिडटर्म परीक्षाएं समाप्त हो गईं। तीन दिनों में कुल 2821 छात्रों को परीक्षा देनी थी लेकिन परीक्षा में लगभग 400 छात्र ही उपस्थित हुए। 85 फीसदी से अधिक छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। अंतिम दिन भी 86 फीसदी छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। छात्रों …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में शनिवार को छूटे हुए छात्रों की मिडटर्म परीक्षाएं समाप्त हो गईं। तीन दिनों में कुल 2821 छात्रों को परीक्षा देनी थी लेकिन परीक्षा में लगभग 400 छात्र ही उपस्थित हुए। 85 फीसदी से अधिक छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। अंतिम दिन भी 86 फीसदी छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। छात्रों को परीक्षा का दोबारा मौका दिया गया था लेकिन इसके बावजूद भी छात्रों ने परीक्षा क्यों छोड़ी इस बारे में कॉलेज प्रशासन पता लगा रहा है।

इसके पीछे की दो वजह मानी जा रही हैं कि हो सकता है कि छात्रों को परीक्षा के बारे में समय से पता न चला हो या फिर छात्रों ने दूसरी जगह प्रवेश ले लिया हो। जिन छात्रों को पता नहीं चला होगा तो हो सकता है कि वह नियमित कॉलेज में न आते हों। क्योंकि कॉलेज के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर भी परीक्षा कार्यक्रम की सूचना दी गई थी।

मिड टर्म परीक्षा प्रभारी डा. आरके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को तीन पाली में सात विषयों की परीक्षा में 1103 छात्रों को उपस्थित होना था लेकिन सिर्फ 156 ही पहुंचे। इनमें कम्प्युटर अप्लीकेशन में 74 में से सिर्फ दो, हिंदी साहित्य में 150 में से 32, स्टेटिक्स में 39 में शून्य, अंग्रेजी भाषा में 94 में 19, अंग्रेजी साहित्य में 216, अरेबिक में 1 में शून्य, बिजनेस स्टेटिक्स में 126 में 23, समाजशास्त्र में 167 में 39, गणित में 236 में 12 और स्टेटिक्स में 39 में से शून्य ही छात्र परीक्षा में पहुंचे। शुक्रवार को भी 767 में से सिर्फ 105 छात्र ही उपस्थित हुए थे।

संबंधित समाचार