मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी में करेंगे जन सुझाव रथ यात्रा का शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसुझाव रथ यात्रा का शुभारंभ करने हल्द्वानी पहुंचेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। ऊंचापुल रामलीला मैदान में जनरथ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसुझाव रथ यात्रा का शुभारंभ करने हल्द्वानी पहुंचेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

ऊंचापुल रामलीला मैदान में जनरथ सुझाव यात्रा के शुभारंभ की तैयारी की है। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आयोजन दोपहर 12 बजे से शुरू हो होगा। यह यात्रा पूरे कुमाऊं में निकलेगी। इसमें सुझाव पेटिका रखी गई है। लोगों से राज्य के विकास को लेकर सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके बाद इन सुझावों को राज्य की बेहतरी के लिए उपयोग में लाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष के मुताबिक, रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे ऊधमसिंह नगर के लिए रवाना होंगे।

संबंधित समाचार