पहाड़ों में हुई बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
नई दिल्ली। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर दिल्ली में दिखने लगा है। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम रहा। शनिवार को शहर …
नई दिल्ली। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर दिल्ली में दिखने लगा है। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम रहा। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहाड़ी इलाकों में जो बर्फबारी दिल्ली में अचानक ही ठंड काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिन में हल्की धुंध छाए रहने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है।
पड़ोसी फरीदाबाद (228), गाजियाबाद (274), गुरुग्राम (200) और नोएडा (213) में भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई को ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
यह भी पढ़े-
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
