गौरव के पल: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हल्द्वानी के कनिष्क, ऋषभ और कोटाबाग के मनोज चौनियाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले के तीन होनहारों ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में देश को 319 युवा फौजी अफसर मिले। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने युवा सैन्य अधिकारियों से सीडीएस जनरल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले के तीन होनहारों ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में देश को 319 युवा फौजी अफसर मिले। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने युवा सैन्य अधिकारियों से सीडीएस जनरल बिपिन रावत के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेना का आह्वान किया।

हल्द्वानी के ऊंचापुल कनिष्क उप्रेती, ऋषभ जोशी और कोटाबाग के मनोज चौनियाल के कंधों पर सितारे लगने के बाद परिजन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ऊंचापुल निवासी कनिष्क उप्रेती के पिता उमेश चंद्र उप्रेती सिंचाई विभाग कालाढूंगी में सहायक अभियंता और मां हेमा उप्रेती गृहिणी हैं। कनिष्क के बड़े भाई माल्लव उप्रेती भी भारतीय नौसेना में लेंफ्टिनेंट कमांडर हैं। कनिष्क ने अपनी स्कूली शिक्षा व्हाइटहॉल स्कूल और आर्यमान बिड़ला स्कूल से प्राप्त की।

बिठौरिया नंबर एक निवासी ऋषभ जोशी के पिता राजेंद्र प्रसाद जोशी सुशीला तिवारी अस्पताल में सेवारत हैं जबकि मां शोभा जोशी गृहिणी हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा डीएवी स्कूल हल्द्वानी से प्राप्त की।

कोटाबाग के बजूनिया हल्दू निवासी मनोज चौनियाल के पिता प्रकाश चंद्र भूतपूर्व सैनिक और मां प्रेमा गृहिणी हैं। तीनों होनहारों की उपलब्धि पर परिजन खुशी से झूम गए। घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया।

संबंधित समाचार