काशीपुर: नाबालिग के पेट में दर्द उठा तो पता चला आठ माह पूर्व हुआ था दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। नाबालिग युवती को बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने पेट में दर्द होने की बात कही। परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो किशोरी के आठ माह की गर्भवती होने की बात सामने आयी। पीड़िता की मां ने कोतवाली में युवक …

काशीपुर, अमृत विचार। नाबालिग युवती को बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने पेट में दर्द होने की बात कही। परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो किशोरी के आठ माह की गर्भवती होने की बात सामने आयी। पीड़िता की मां ने कोतवाली में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के बांसफोड़ान निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि बीती 13 मार्च को मछली बाजार निवासी सुहेल पुत्र अतीक ने रात लगभग 8 बजे उसकी नाबालिग पुत्री को कपड़े दिलाने के बहाने अपने घर पर बुलाया और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म कर डाला और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बात का खुलासा होने पर उसने घर वालों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान आरोपित युवक ने नाबालिग को डरा-धमका और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

दो दिन पहले दस दिसंबर को किशोरी ने पेट दर्द की शिकायत की जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी, अल्ट्रासाउंड में किशोरी के 8 माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। गर्भवती होने की जानकारी के बाद परिजनों ने नाबालिग किशोरी से पूछताछ की जिसमें उसने सोहेल नामक युवक के द्वारा दुष्कर्म की बात बताई। पुलिस ने आरोपित सोहेल के खिलाफ धारा 376, 342, 506, आईपीसी तथा पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार