सर्दियों में गोवंशीय पशुओं का बचाव करें: डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात। कलेक्ट्रेट सभागार में शासन स्तर से चल रही जनकल्याण कारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में अध्यक्षता जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ सौम्या पांडेय ने की। डीएम ने पहले दिव्यांगों के लिए बनने वाले प्रमाण पत्रों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुराने प्रमाण पत्र कुछ दिनों बाद खारिज हो जाएंगे। लिहाजा …

कानपुर देहात। कलेक्ट्रेट सभागार में शासन स्तर से चल रही जनकल्याण कारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में अध्यक्षता जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ सौम्या पांडेय ने की। डीएम ने पहले दिव्यांगों के लिए बनने वाले प्रमाण पत्रों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुराने प्रमाण पत्र कुछ दिनों बाद खारिज हो जाएंगे। लिहाजा दिव्यांगजन समय रहते नए कार्ड बनवा लें। इसके लिए वह दिव्यांग निकट के अस्पताल या फिर प्रशासन की ओर से लगने वाले कैंप में जा सकते हैं।

वहीं उन्होंने सर्दी बढ़ने के साथ ही गोवंशीय पशुओं के बचाव के संबंध में जानकारी ली। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. देवकी नंदन लावनियां ने बताया कि सभी गौशालाओं में त्रिपाल लगवा दिया गया है। इसके अलावा घूमने वाले गोवंशीय पशुओं के लिए 15 स्थानों पर अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था करा दी गई है। जिस पर डीएम ने जिले की सभी गौशालाओं में सर्दी से बचाव के लिए सभी तैयारियां दो दिन में पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पीडब्लूडी, जल निगम और आरईएस द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

जिस पर मालूम हुआ कि पीडब्लूडी ने 15, जल निगम ने 11 और आरईएस ने अभी तक 44 कार्यों की शुरुआत नहीं की है। जिस पर डीएम ने पीडब्लूडी एक्सईन मुकेश शर्मा और आरईएस एक्सईन का स्पष्टीकरण तलब कर लिया। साथ ही उन्होंने आचार संहिता लगने से पहले सभी विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह, सीएमओ डा. एके सिंह व महिला सीएमएस डा. वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पूर्व विधायक कालीचरण समेत राजभर समाज के बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिल

संबंधित समाचार