अयोध्या: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में चार गिरफ्तार
अयोध्या। थाना गोसाईगंज पुलिस ने कब्रिस्तान की भूमि पर डॉ आम्बेडकर की प्रतिमा लगाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर सरकारी भूमि की अपूर्णित क्षति करने व धार्मिक भावनओं को ठेस पहुंचाने और गवाही को धमकाने के मामले में कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान …
अयोध्या। थाना गोसाईगंज पुलिस ने कब्रिस्तान की भूमि पर डॉ आम्बेडकर की प्रतिमा लगाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर सरकारी भूमि की अपूर्णित क्षति करने व धार्मिक भावनओं को ठेस पहुंचाने और गवाही को धमकाने के मामले में कार्रवाई की है।
आरोपियों की पहचान निर्मल कुमार बौद्ध, अजूब शाह, मंशाराम, पहाड़ी निवासी ग्राम भैसोलिया, भिटौरा थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या के रूप में हुई। गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले गोसाईगंज कोतवाली इलाके में कब्रिस्तान की जमीन पर रातों-रात आम्बेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी।
ग्राम पंचायत भिटौरा के मजरे नूरपुर भैसोलिया में अनुसूचित जाति के लोग अम्बेडकर प्रतिमा लगाना चाह रहे थे, जिसके लिए तीन माह से प्रशासन व कोतवाली का चक्कर लगा रहे थे, परन्तु प्रशासन उन्हें अनुमति इसलिए नहीं दे रहा था क्योंकि वे लोग जिस जमीन पर प्रतिमा लगाना चाह रहे थे वो जमीन गाटा संख्या 43 राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान दर्ज है।
पढ़ें: सर्दियों में गोवंशीय पशुओं का बचाव करें: डीएम
बीते 6 दिसम्बर को जिस समय पूरा जनपद हाईअलर्ट मोड पर था। उसी फायदा उठाते हुए रातोरात प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया। इस दौरान गांव में काफी फोर्स तैनात कर दी गई थी।
हनुमानगढ़ी को भी बनाना चाहिए भव्य: यतींद्रानंद गिरी
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि प्रभु श्री राम चक्रवर्ती सम्राट थे और इस विराट के स्वामी भी हैं। उनका जैसा भव्य और दिव्य विशालतम मंदिर बनना चाहिए, आज उसी तरह मंदिर बन रहा है। प्रभु श्री राम केवल एक समुदाय के नहीं है वह समग्र सृष्टि के हैं। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
