रायबरेलीः अपहरणकर्ता को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 1.100 किग्रा पोस्ता छिलका बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। दुर्घटना में घायल बाइक सवार का इलाज कराने के बहाने अपहरण कर भाग रहे एक युवक को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। घेराबन्दी कर पकड़ते समय युवक ने हाथापाई भी की। कड़ी मसक्कत के बाद हाथ आये युवक के पास से पुलिस ने 1.100 किग्रा पोस्ता छिलका भी बरामद किया। मामले में युवक पर …

रायबरेली। दुर्घटना में घायल बाइक सवार का इलाज कराने के बहाने अपहरण कर भाग रहे एक युवक को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। घेराबन्दी कर पकड़ते समय युवक ने हाथापाई भी की। कड़ी मसक्कत के बाद हाथ आये युवक के पास से पुलिस ने 1.100 किग्रा पोस्ता छिलका भी बरामद किया। मामले में युवक पर अपरहण सहित सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।

बेलवा गांव निवासी संदीप पांडे अपनी मां को लेकर पोखरा गांव से अपने घर आ रहे थे रास्ते में अचानक एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। जिसमें संदीप घायल हो गया घायल को देख हैदरगढ़ की ओर से आ रहा बदमाश युवक घटनास्थल पर रुक गया और घायल को अस्पताल ले जाने के बहाने संदीप को उसी की बाइक पर बैठाकर महराजगंज की ओर निकला। लुटेरे ने जब घायल संदीप को इलाज के लिए कहीं नहीं रोका तो उसे शंका हुई और उसने पुलिस को सूचना दे दी।

जानकारी मिलते ही सुखई का पुरवा मोड़ के पास कोतवाली प्रभारी एनके कुशवाहा ने नाकाबंदी कर दी। यह देख अपहरणकर्ता युवक व बाइक के साथ ही भाग निकला। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे शनिवार देर रात मोन गांव स्थित बजाज मौर्य की चक्की के पास पकड़ना चाहा जहां पर युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ भिड़ गया। आखिर में पुलिस टीम कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ने में सफल हुई।

पकड़ें गये युवक की जामा तलासी के दौरान पुलिस ने उसके झोले से एक किलो सौ ग्राम पोस्ता छिलका भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार अपहरणकर्ता अनूप पुत्र रामसनेही जो कि बड़ भट्टी मजरे लाही थाना हैदरगढ़ बाराबंकी का है। मामले में पुलिस ने पकड़े गये युवक पर अपरहण सहित सम्बन्धित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर जेल भेजा है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः मिनी मैराथन में दौड़े धावक, योगेंद्र व कुमकुम ने मारी बाजी

संबंधित समाचार