शादी के बाद पत्नी के साथ पहुंचा था नैनीताल पर….

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। शादी के बाद नैनीताल घूमने आए एक पर्यटक की एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोटस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उत्तर प्रदेश जिला रामपुर टांडा निवासी 30 वर्षीय तस्समुल हसन शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ नैनीताल घूमने आया था। शनिवार को दंपती …

नैनीताल, अमृत विचार। शादी के बाद नैनीताल घूमने आए एक पर्यटक की एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोटस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश जिला रामपुर टांडा निवासी 30 वर्षीय तस्समुल हसन शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ नैनीताल घूमने आया था। शनिवार को दंपती नैनीताल पहुंचे। रविवार सुबह जब युवक नहीं उठा तो पत्नी ने इसकी सूचना होटल कर्मियों को दी।

होटल मालिक शुभम अग्रवाल व होटल कर्मी मो. ताहिर युवक को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी गई है। सूचना पर परिजन भी नैनीताल पहुंच गए।

परिजनों ने बताया कि तजम्मुल हसन की 15 नवंबर को शादी हुई थी और दोनों शादी के बाद पहली बार घूमने के लिए नैनीताल आए थे। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

संबंधित समाचार