हल्द्वानी: तनुजा की किताब “मेरे हिस्से का हिमालय” का हुआ विमोचन
हल्द्वानी, अमृत विचार। घूमने के शौक के साथ पहाड़ के दूरस्थ अंचलों में व्याप्त जटिलतओं से रूबरू होने के बाद उसे कागज पर उकेरने की कोशिश ने शहर की सामाजिक कार्यकर्ता को लिखने की प्रेरणा दी। जिसके चलते उन्होंने फैसला लिया कि क्यों न अपने यात्रा अनुभव को लोगों के साथ साझा किया जाए जो …
हल्द्वानी, अमृत विचार। घूमने के शौक के साथ पहाड़ के दूरस्थ अंचलों में व्याप्त जटिलतओं से रूबरू होने के बाद उसे कागज पर उकेरने की कोशिश ने शहर की सामाजिक कार्यकर्ता को लिखने की प्रेरणा दी। जिसके चलते उन्होंने फैसला लिया कि क्यों न अपने यात्रा अनुभव को लोगों के साथ साझा किया जाए जो समाज के लिए कुछ करने वाले के लिए एक कुंजी का कार्य करे।
इसी सोच को अंजाम देते हुए शहर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता तनुजा जोशी उर्फ गुलमोहर गर्ल ने पहाड़ के पहाड़ जैसे जीवन और वहां के लोगों की जीवटता सहित देहरादून से भराडसर यात्रा के अनुभवों पर केंद्रित परंपराओं,रीति-रिवाजों, खानपान,दिक्कतों,सभ्यताओं को बारिकी से समझा और पुस्तक “मेरे हिस्से का हिमालय” लिख डाली।
रविवार को एक सादे सामारोह में उनकी पुस्तक का विमोचन किया गया जिसमें शहर के बुद्धिजीवियों, एसडीएम मनीष कुमार, प्रकाश उप्रेती, पंकज उप्रेती, दिनेश कर्नाटक,चन्द्रशेखर करगेती, विनय जोशी,अजय चौधरी, श्रीष पाठक, ललित जोशी, गिरीश मेलकानी, विनय जोशी, ललित कांडपाल, तनुजा मेलकानी, विमला जोशी, कुसुम बिष्ट, चन्द्रकांता जोशी, लता बोरा, कल्पना आदि मौजूद रहे।
