बरेली: रिश्तेदार बन साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 83 हजार
बरेली, अमृत विचार। एक महिला को साइबर ठग ने फोन किया और रिश्तेदार बनकर उससे कुछ रकम मांगी। महिला के नंबर पर ओटीपी भेजकर करीब चार से पांच बार में हजारों की रकम खाते से गायब कर ली। जालसाजी का पता चलने पर महिला ने सुभाषनगर पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने अज्ञात …
बरेली, अमृत विचार। एक महिला को साइबर ठग ने फोन किया और रिश्तेदार बनकर उससे कुछ रकम मांगी। महिला के नंबर पर ओटीपी भेजकर करीब चार से पांच बार में हजारों की रकम खाते से गायब कर ली। जालसाजी का पता चलने पर महिला ने सुभाषनगर पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा पाल ने बताया कि उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को उसका रिश्तेदार बताया। भरोसा दिलाने के बाद जालसाज ने महिला से कुछ रुपयों की मांग की। ठग की बातों में आकर महिला ने भी हामी भर दी। फायदा उठाते हुए साइबर ठग ने महिला के नंबर पर लिंक भेजकर ओटीपी पूछा।
महिला ने भी जालसाज को ओटीपी बता दिया। इसके बाद उसके खाते से कई बार में 83 हजार रुपये जालसाज ने उड़ा लिए। खाते से रुपये कटते ही महिला ने जानकारी पति पंकज पाल को दी। महिला की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
