आज का राशिफल। 13 दिसंबर, 2021
मेष राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अवांछित यात्रा करनी पड़ सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान कम हो सकता है। वृष बुद्धिमान लोगों की संगत आपके लिये लाभकारी होगी। कार्यक्षेत्र में …
मेष
राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अवांछित यात्रा करनी पड़ सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान कम हो सकता है।
वृष
बुद्धिमान लोगों की संगत आपके लिये लाभकारी होगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रदर्शन करेंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में शाति का वातावरण रहेगा। बच्चों के करियर की चिन्ता हो सकती है।
मिथुन
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन बेहद शुभ है। आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। आपकी छवि लोगों के बीच एक उदार और परोपकारी व्यक्ति के रूप में निर्मित हो रही है। इसका सीधा लाभ आपको कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त होगा।
कर्क
आपका मन इधर-उधर की बातों में लगा रहेगा। लापरवाही के कारण आपके काम की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। बिना मांगे किसी को सलाह देने के कारण अपमान हो सकता है।
सिंह
अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। आपकी रूखी बात निकटस्थ लोगों को व्यथित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेमी जन के साथ संवादहीनता के कारण बात बिगड़ सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
कन्या
परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। आपके सभी काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैतृक व्यवसाय में आय बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
तुला
आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी तर्क-शक्ति की लोग प्रशंसा करेंगे। आप किसी पुरानी समस्या का हल खोज पायेंगे।
वृश्चिक
भविष्य को लेकर योजना बनाते समय मित्रों और परिजनों से परामर्श लेना शुभ होगा। बच्चों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी बड़े कार्य को लेकर फाइनेंस की समस्या हल होगी। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं।
धनु
विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। अहंकारी प्रवृत्ति के लोगों को आलोचना झेलनी पड़ सकती है। ब्लडप्रेशर और ठंड के कारण आपको परेशानी होने की संभावना है।
मकर
जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। दिन आपके लिये काफी अच्छा है बस आपके खर्चों पर नियंत्रण रखें। काफी दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। अनुसंधान संबन्धित प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है।
कुंभ
आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। पड़ोसी आपकी काफी मदद करना चाहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। आप जिस काम को बहुत आसान समझते हैं , वही आपको काफी परेशान कर सकता है।
मीन
पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में आप बड़ा और साहसिक निर्णय ले सकते हैं। धन के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा।
