रायबरेली: अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निशुल्क मिला राशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों पर रायबरेली की उचित दर दुकानों पर अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को गेहूं, चावल वितरण के साथ-साथ रिफाइंड, सोयाबीन ऑयल, साबुत चना और आयोडाइज्ड नमक मिल रहा है। इससे हर गरीब के घर रोटी पकेगी तो साथ ही सेहत भी ठीक रहेगी। जिले की 300 कोटे की …

रायबरेली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों पर रायबरेली की उचित दर दुकानों पर अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को गेहूं, चावल वितरण के साथ-साथ रिफाइंड, सोयाबीन ऑयल, साबुत चना और आयोडाइज्ड नमक मिल रहा है। इससे हर गरीब के घर रोटी पकेगी तो साथ ही सेहत भी ठीक रहेगी।

जिले की 300 कोटे की दुकानों में राशन वितरित किया जा रहा है। हालांकि कोरोना टीका लगवा चुके गरीबों को राशन देने में प्राथमिकता दी गई। जिले में 5.57 लाख कार्डधारकों में इस माह दाल, तेल और नमक का वितरण होना है। जिले में 5572.13 क्विंटल चना, 5572.13 क्विंटल नमक और 5,57,213 लीटर रिफाइंड ऑयल गरीबों में बांटने का लक्ष्य रखा गया है। 5,56,655 लीटर रिफाइंड ऑयल मिल चुका है। 1516 क्विंटल चना मिल चुका है। 5254.81 क्विंटल नमक मिल चुका है।

शहर में राशन वितरण का शुभारम्भ कोटेदार अनूप व वार्ड 15 के सदस्य मुन्ना किया गया। इसी प्रकार नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव व उनके पति मुकेश श्रीवास्तव ने भी निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया गया। उपस्थित लोगों द्वारा सरकार द्वारा निशुल्क राशन वितरण के लिए सरकार की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया।

जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला ने बताया कि जिले को 5572.13 क्विंटल चना मिलना था, लेकिन किन्हीं कारणों से अब तक 1516 क्विंटल ही चना आ चुका है।

4056 क्विंटल चना जल्द ही आ जाएगा। नमक की भी कुछ मात्रा कम आ सकी है। उन्होंने कहा कि जिन कार्डधारकों को वितरण के दौरान चना और नमक नहीं मिल पाएगा, उन्हें उपलब्ध होते ही चना, नमक उपलब्ध कराया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही पर्याप्त मात्रा में चना आते ही वितरण किया जाएगा।

पढ़ें- रायबरेली: दूसरी किस्त न मिलने से अधर में शौचालयों का निर्माण

शिवगढ़ में किसी को भी नहीं मिला राशन

43 ग्राम पंचायत वाले विकास क्षेत्र शिवगढ़ में सभी राशन की दुकानों पर रविवार को निशुल्क तेल डाल नमक का वितरण होना था लेकिन किसी भी दुकान पर तेल डाल नमक का वितरण नहीं हो सका।

समय 1:10 बजे

सरकारी राशन की दुकान बहुदा खुर्द में ताला लटकता रहा। वहां पर मौजूद कोटेदार पति बजरंग ने बताया नमक तेल तो मिल गया लेकिन गोदाम से दाल नहीं मिली जिसके कारण वितरण नहीं किया गया।

समय 1:40 बजे

सरकारी राशन की दुकान पिंडौली  में ताला लटक रहा था वहां पर कोई नहीं मौजूद था।

समय 2:03 बजे    

सरकारी राशन की दुकान बंकागढ़ में भी ताला लटक रहा था वहां पर कोई नहीं था समय 3:30 पर सरकारी राशन की दुकान गूढ़ा में भी ताला लटक रहा था।

समय 4:10 बजे

सरकारी राशन की दुकान शिवली में भी ताला लटक रहा था वहां पर मौजूद कोटेदार राम कुमार ने बताया कि दाल न मिलने के कारण वितरण नहीं किया गया।

संबंधित समाचार