सीतापुर: करोड़ों की साइबर ठगी के आरोप में दबोचा गया रेउसा का युवक, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रेउसा/सीतापुर। राजस्थान प्रांत में हुई कड़ोरों की साइबर ठगी के मामले में जिले का गांजरी क्षेत्र रेउसा में भी सुर्खियों में आ गया। राजस्थान की पुलिस ने रविवार को रेउसा थाने की पुलिस की मदद से एक युवक को दबोचा है। उस पर करोड़ों की ठगी के मामले में शामिल होने का आरोप है। राजस्थान …

रेउसा/सीतापुर। राजस्थान प्रांत में हुई कड़ोरों की साइबर ठगी के मामले में जिले का गांजरी क्षेत्र रेउसा में भी सुर्खियों में आ गया। राजस्थान की पुलिस ने रविवार को रेउसा थाने की पुलिस की मदद से एक युवक को दबोचा है। उस पर करोड़ों की ठगी के मामले में शामिल होने का आरोप है। राजस्थान पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक के खाते में ठगी किए गए 98 लाख रुपए मिले हैं। राजस्थान पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर साथ ले गई है। अभी कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंकाएं हैं। रेउसा पुलिस का कहना है कि राजस्थान में हुई ठगी के मामले में एक युवक को वहां की पुलिस पकड़ कर ले गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार की देर रात राजस्थान से एक पुलिस टीम रेउसा थाने पहुंची थी। राजस्थान पुलिस ने अपने वहां करोड़ों की हुई एक साइबर ठगी के बारे में चर्चा करते हुए एक अभियुक्त का नाम बताया। राजस्थान पुलिस ने रेउसा इलाके के पुरानी बस्ती निवासी राहुल गौतम पुत्र मेवालाल को पकड़ने के लिए रेउसा पुलिस से मदद मांगी। राहुल महमूदाबाद रोड पर जन सुविधा केंद्र चलाता है। राजस्थान पुलिस ने उसे रेउसा की पुलिस की मदद से हिरासत में लिया और रेउसा थाने लाई। यहां उससे कई घंटों तक पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक राजस्थान में करोड़ों की साइबर ठगी हुई थी। जिसको लेकर वहां एक केस भी दर्ज है। जांच पड़ताल में रेउसा के राहुल गौतम का नाम सामने आया। जिसके चलते राजस्थान ने उसे पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि जब जांच हुई तो उसके खाते में करीब 98 लाख रुपए जमा पाए गए। उसके दो लैपटॉप व मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के तीन बैंक एकाउंट चेक किए गए। जिसमें तीनों अकाउंट सील कर दिए गए हैं। देर रात तक पूछताछ करने के बाद राजस्थान पुलिस अभियुक्त राहुल गौतम को अपने साथ राजस्थान लेकर चली गई।

साइबर ठगी का मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। साइबर ठगी में कस्बे के कई और लोगों के संलिप्त होने की चर्चाएं हैं। राजस्थान पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खाते में ढाई करोड़ रुपए आए थे। जिसमें से 98 लाख रुपया खाते में बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष रेउसा अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि साइबर ठगी का मामला था। जिसमें रेउसा पुलिस के सहयोग से राजस्थान पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान पुलिस उसे साथ ले गई है। सीओ अभिषेक प्रताप का कहना है कि यह मामला राजस्थान में हुई साइबर ठगी का है। राजस्थान पुलिस, रेउसा पुलिस की मदद से एक आरोपी को पकड़ कर ले गई है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई में मतदाता जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

संबंधित समाचार