रायबरेली: पूर्ति कार्यालय में तालाबंदी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार (रायबरेली)। जिले के तहसील मुख्यालय स्थित पूर्ति कार्यालय में हमेशा ताला बंद रहता है। इस बात को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। तहसील परिसर में पुलिस विभाग का कार्यालय है। यह कार्यालय अक्सर बंद रहता है। यहां पर पूर्ति निरीक्षक समेत पूरा स्टाफ तैनात …

ऊंचाहार (रायबरेली)। जिले के तहसील मुख्यालय स्थित पूर्ति कार्यालय में हमेशा ताला बंद रहता है। इस बात को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। तहसील परिसर में पुलिस विभाग का कार्यालय है।

यह कार्यालय अक्सर बंद रहता है। यहां पर पूर्ति निरीक्षक समेत पूरा स्टाफ तैनात है, लेकिन कार्यालय कभी-कभी ही खुलता है। जब कभी कार्यालय खुलता भी है तो वहां निरीक्षक नहीं मिलते। वहीं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्रामीण महीनों से पूर्ति कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के न मिलने के कारण उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है।

सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोग पूर्ति कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन कार्यालय में ताला बंद होने के बाद ग्रामीणों के सब्र का पैमाना छलक गया और तहसील परिसर में ही ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे। काफी देर तक ग्रामीण आक्रोश व्यक्त करते रहे किंतु कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनके पास नहीं आया।

पढ़ें: यातायात नियमों का पालन करने की अपील के साथ तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह हुआ समाप्त

प्रदर्शन में भीलमपुर गांव के श्यामलाल, धोबहा गांव के नवरंग सिंह, पट्टी रहस कैथ वल गांव के रमेश पटेल, महेश कुमार, नंदलाल, रमाकांत, विंदा प्रसाद , राधा देवी, ब्रम्हकुमारी, सीता देवी और अनूप कुमार आदि शामिल थे।

रायबरेली: धान की उठान न होने से किसान परेशान, आए दिन हो रहा विवाद

धान मिलर अपनी मांग पर डटे हुए हैं जिससे धान केंद्रों पर डंप पड़ा है और खरीद भी तेजी से नहीं हो पा रही है। केंद्र प्रभारियों के सामने धान खरीदकर रखने की समस्या आ रही है। टोकन लेकर किसान क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन धान खरीदा नहीं जा रहा है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…..

संबंधित समाचार