कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जिले के तालग्राम क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक स्लीपर बस में आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि बस आग का गोला बन गया। घटना होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, सुचना पर पहुंची फायर सर्विस ने …

कन्नौज। जिले के तालग्राम क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक स्लीपर बस में आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि बस आग का गोला बन गया। घटना होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, सुचना पर पहुंची फायर सर्विस ने सभी 70 यात्रियों को सकुशल बचा लिया।

इसके अलावा खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी देते हुए फायर सर्विस के सीईओ प्रताप सिंह ने बताया कि स्लीपर बस में 70 यात्री सवार थे। घटना रात ढाई बजे की है, साथ ही यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया हीट पकड़ने से बस में आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

वहीं, घटना को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। बता दें कि करीब दो साल पहले भी छिबरामऊ के घिलोई गांव में इसी तरह एक स्लीपर बस में आग लग गई थी। जिसमें कई लोग जिंदा जलकर मर गए थे। मामले में पाया गया था कि कुछ बसों को गलत तरीके से स्लीपर बस में बदलकर निजी बस संचालक चलाया जा रहा था।

पढ़ें: रायबरेलीः महिला की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त

प्रकरण में बस सर्विस मालिक की पत्नी पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी और एआरटीओ विभाग के अधिकारियों पर गाज गिरी थी। रविवार रात हुए हादसे ने उसी मंजर को फिर याद दिला दिया।

यह भी पढ़ें: सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए हो रहा हिंदू एकता महाकुंभ का आयोजन: जगद्गुरु रामभद्राचार्य

संबंधित समाचार